Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में छात्रों का धरना 12वें दिन भी जारी:शनिवार को एक छात्र की तबीयत बिगड़ी थी, मेरिट के बावजूद कमरा नहीं मिलने से नाराज

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन में धांधली का आरोप लगाकर शुरू हुआ छात्रों का धरना सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। छात्रों की मांग है कि हॉस्टल आवंटन की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए। साथ ही, खाली बची सीटों और प्रवेश निरस्त होने के बाद खाली हुए कमरों के आवंटन का ब्योरा भी दिया जाए। छात्रों का आरोप है कि अच्छे अंक और मेरिट होने के बावजूद कई विद्यार्थियों को हॉस्टल नहीं मिला है। दो दिन पहले धरने के दौरान छात्र प्रांजल उपाध्याय की तबीयत बिगड़ने पर उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरिट के बावजूद हॉस्टल नहीं मिलने पर सवाल धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि एमए लोक प्रशासन में 19वीं रैंक हासिल करने वाले कार्तिकेय पटेल, बीए में 661वीं रैंक पाने वाले दिव्यांश पांडेय और एमए प्रथम वर्ष में 75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अनुराग सिंह तोमर को भी हॉस्टल नहीं मिला। विद्यार्थियों ने आवंटन के नियम और मेरिट के आधार पर कमरों के बंटवारे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। खाली सीटों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन हॉस्टलवार, पाठ्यक्रमवार और श्रेणीवार आवंटन सूची वेबसाइट पर जारी करे। इसके साथ ही, आवंटन के बाद खाली बची सीटों और प्रवेश निरस्त होने से खाली हुए कमरों की जानकारी भी दी जाए। छात्रों ने सीधे प्रवेश वाले करीब 50 पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल आवंटन के नियम स्पष्ट करने की मांग की है। छात्र की तबीयत बिगड़ी, बलरामपुर अस्पताल में भर्ती धरने के दौरान बिहार से आए छात्र प्रांजल उपाध्याय की तबीयत बिगड़ गई। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों का आरोप था कि प्रांजल की तबीयत शुक्रवार से खराब थी। शनिवार को हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस मिलने में करीब 20 मिनट लगे। इस घटना के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से धरना स्थल पर स्टूडेंट्स की सेहत और सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता बरतने की मांग की। रक्षामंत्री और सीएम से भी की है शिकायत छात्रावास आवंटन का मुद्दा पिछले कई दिनों से लगातार उठ रहा है। छात्रों ने महानवमी पर हवन-पूजन कर विरोध जताया था। बाद में उन्होंने कुलपति प्रो. जेपी सैनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अमिता कनौजिया और चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी के खिलाफ पुतले जलाकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हेयर सैलून संचालक ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया:कहा-मकान मालिक और उसकी पत्नी को कातिल माना जाए
    Next Article
    गर्लफ्रेंड ने दो साथियों संग मिलकर कराई मुकेश की हत्या:शाहजहांपुर में कई लड़कियों से अफेयर के चलते की हत्या, 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment