Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lucknow तिहरे हत्याकांड में 25 हजार की इनामी दिव्या शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी पुलिस हिरासत में

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ, एक नवंबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्किंग विवाद के कारण तीन लोगों की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान दिव्या शुक्ला (32) के रूप में हुई है और उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ हो गई है।पुलिस ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘26 अक्टूबर को सआदतगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले में वांछित दिव्या शुक्ला को रविवार को गिरफ्तार किया गया।’’ दिव्या मूल रूप से नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला की रहने वाली है और फिलहाल लखनऊ के दुबग्गा में यूनिटी डिग्री कॉलेज के पास बरावां कला रोड स्थित कैलाश एस्टेट में रह रही है। उसे दुबग्गा थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड पर कुरहा चौराहे से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ब्राह्मणी टोला में एक खाली भूखंड पर कार पार्क करने को लेकर हुए विवाद के बाद मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला ने शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी को गोली मार दी थी, जिससे तीनों की मौत हो गई थी। शिवाजी तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी थे और लखनऊ में जिला सह-कार्यवाह के पद पर कार्यरत थे।इस बीच, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी के मकान को अवैध निर्माण के कारण सील कर दिया है। पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने तिवारी परिवार की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गम्हरिया थाने की घटना पर BJP आक्रामक, Neera Yadav ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
    Next Article
    Nagpur में Lawrence Bishnoi Gang के नाम पर 8 व्यापारियों से मांगी 10-10 लाख की रंगदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment