Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनैलगंज को पॉलिटेक्निक और कृषि महाविद्यालय दिलाया:BJP विधायक अजय कुमार बोले–आजादी के बाद जो कोई सरकार नहीं कर सकी वो काम कराए

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा की करनैलगंज विधानसभा सीट से अजय कुमार सिंह बीजेपी के टिकट पर पहली बार 2022 में जीतकर विधायक बने हैं। उनका कहना है – मैंने अपने क्षेत्र में ऐसे काम कराए हैं जो आजादी के बाद किसी भी सरकार में नहीं हुए थे। मेरे काम के नंबर जनता ही देगी। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक अजय कुमार से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: 4 साल के कार्यकाल में अपने कामों को लेकर 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मेरे काम का मुल्यांकन जनता करेगी। मैंने जनता की सेवा, सम्मान और विकास कराने का पूरा प्रयास किया है। सवाल: बीते 4 साल में कौन-कौन से बड़े काम किए? जवाब: ​सभी महत्वपूर्ण सड़कें बनवाई हैं। चचरी से शाहपुर-भौरीगंज, परसपुर से बालपुर मार्ग, परसपुर बाईपास, धर्मनगर-परसपुर और शाहपुर-पसका तक सड़कें जल्द बनेंगी। इनकी टेंडर हो चुके हैं। हमारे यहां अग्निशमन केंद्र नहीं था जो बन गया है। कर्नलगंज नगर और परसपुर नगर में पार्क बन गए हैं। कटरा घाट, सकरौरा घाट का सौंदर्यीकरण हो गया है। पस्का घाट का भी सौंदर्यीकरण हो गया है। जम्मू दीप घाट और भौरीगंज घाट के लिए प्रयासरत हैं। ​ऐसे तमाम काम जिन्हें कोई सोच नहीं सकता था, आजादी के बाद वो कार्य हुए हैं। आईटीआई (ITI), पॉलिटेक्निक और कृषि महाविद्यालय की किसी सरकार में ईंट तक नहीं रखी गई। इन्हें बनवाकर शुरू करा दिया है। ​सवाल: सरयू पुल को लेकर आपने मांग उठाई है, वो प्रोजेक्ट कहां तक पहुंचा? जवाब: सरयू पुल के लिए हम प्रयासरत हैं। वो जल्द बनेगा। हमारे यहां 1400 करोड़ का एक बाईपास (रिंग रोड) बनना है। ये हमारी विधानसभा के लिहाज से बहुत बड़ा काम है। जनता को बड़ा फायदा होगा। सवाल: इन 4 साल में कौन सा ऐसा काम, जो आप नहीं करवा पाए? ​जवाब: हम परसपुर विकासखंड में पावर हाउस के लिए प्रयासरत हैं। स्टेडियम बनवाना है। मनिहारी घाट पुल के लिए अभी तक जीओ (GO) नहीं हो पाया है। उसके लिए प्रयासरत हैं। सवाल: 2027 के विधानसभा चुनाव में आप खुद को टिकट का दावेदार मानते हैं? जवाब: 2027 तक तो भाजपा से ही विधायक हूं। आगे जो भी पार्टी की इच्छा होगी, जो आदेश होगा, उसका पालन करेंगे। सवाल: परसपुर बाजार में जाम की समस्या है, इससे कैसे निजात दिलाएंगे? जवाब: मुख्यमंत्री ने बाईपास दे दिया है। टेंडर प्रक्रिया हो गई है। एक-दो दिन में काम शुरू होने वाला है। जैसे ही 6 महीने के अंदर परसपुर बाईपास बनकर कम्प्लीट होगा, लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव लखनऊ में शंकराचार्य से मिले:बोले- नकली संतों का अंत होगा; एक घंटे तक चली मुलाकात
    Next Article
    आगरा में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान:एजेंसियों पर सुबह से लंबी लाइन, रात को जागकर ऑनलाइन बुकिंग कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment