Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में फर्जी अस्पताल-लैब चलने का आरोप:किसान यूनियन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में फर्जी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालन को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता हनीफ वारसी ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हनीफ वारसी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। वारसी का आरोप है कि जिले में बड़ी संख्या में फर्जी अस्पताल, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध चिकित्सा संस्थानों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। वारसी ने कहा कि ये संस्थान आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि प्रशासन चाहे तो हर तहसील के रिकॉर्ड खंगालकर अवैध अस्पतालों और जांच केंद्रों की संख्या का पता लगा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए। भारतीय किसान यूनियन के नेता ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उन्होंने जोर दिया कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और फर्जी अस्पतालों व जांच केंद्रों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में फैमिली आईडी हेल्प डेस्क शुरू:पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा
    Next Article
    खेत में काम करते समय किसान की तबीयत बिगड़ी:बेहोश होकर गिरे, उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment