Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजपुर और जाजमऊ में दो लोगों ने किया सुसाइड:जमीन खोने के डर से किसान ने दी जान, युवक ने पिया एसिड

    2 hours ago

    1

    0

    शहर में अलग–अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में किसान और युवक ने सुसाइड कर लिया। घटनाएं महाराजपुर और जाजमऊ थानाक्षेत्रों में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। केस-1 महाराजपुर थानाक्षेत्र के खजुरिहा हाथीगांव निवासी 56 वर्षीय संतोष कुमार खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी मीनू और चार बेटे अंकित,छोटू,मोहन और टिंकू हैं। देर रात संतोष ने घर के पीछे स्थित बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े भाई रामसजीवन ने बताया कि बेटे मोहन के आधार कार्ड में कुछ संशोधन कराना था, इसके लिए उन्होंने गांव के एक व्यक्ति को कागजात दिए थे। जिसने पूरे परिवार के एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। संतोष के मन में यह डर बैठ गया था कि कहीं वह उस कागज के सहारे उनकी जमीन अपने नाम न करवा ले। इस डर की वजह से उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। केस-2 वहीं जाजमऊ के ताड़ बगिया हरी मस्जिद के पास रहने वाले 22 वर्षीय आसिफ ने देर रात एसिड पी लिया। परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। भाई आरिफ ने बताया कि आसिफ अपने मामा मुजीब के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। आसिफ मूलरूप से सीतापुर जनपद के चंदौली रेउसा का रहने वाला था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान:एजेंसियों पर सुबह से लंबी लाइन, रात को जागकर ऑनलाइन बुकिंग कर रहे
    Next Article
    हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:न्यायालय में 9 अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जशीट, 2025 में की गई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment