Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़कियों को छुड़ाने वाली के खिलाफ फतवा की धमकी:लखनऊ में स्पा सेंटर से रेस्क्यू कराया, न्यूड वीडियो बनाकर धंधा कराता था छांगुर का चेला

    8 hours ago

    1

    0

    नौकरी के चक्कर में लखनऊ के स्पा और गर्ल कैफे में फंसी लड़कियों को रेस्क्यू कराने वाली NGO संचालिका को धमकी मिल रही है। उसे लगातार फोन आ रहे हैं जिनमें उसके खिलाफ फतवा जारी करने को कहा जा रहा है। फोन करने वाले कह रहे हैं कि तुम्हारे आरोप गलत हैं। अब बुरा अंजाम भुगतोगी। दरअसल, पॉश इलाके गोमतीनगर में कमरू जमाल नाम का युवक हिंदू (राहुल) बनकर कैफ चलाता है। उसके ट्रैप में 4-5 साल से फंसी कुछ लड़कियां NGO की मदद से थाने पहुंच गईं। NGO संचालिका ने बताया था उस गर्ल कैफे में धर्मांतरण के गुरु छांगुर की तस्वीर लगी है। हालांकि, फतवा की धमकियों के बावजूद NGO संचालिका रिशा तुफैल हिम्मत नहीं हारी हैं। उनका कहना है कि इस धंधे में 17 लड़कियों के फंसने की जानकारी उन्हें है। जल्द ही सभी लड़कियों को बचा लिया जाएगा। धमकी के बाद रिशा ने एक बार फिर दैनिक भास्कर से बात की। पढ़िए… 2 तस्वीरें देखिए… छांगुर की तस्वीर गायब की, कील अब भी लगी रिशा ने बताया- मैंने स्पा सेंटर में छांगुर की तस्वीर दीवार पर देखी थी। वह तस्वीर अब हटा ली गई है लेकिन जिस कील पर लगी थी वह कील अब भी दीवार पर है। ये लोग फतवा जारी करें या कुछ भी करें लेकिन मेरा काम है कि गलत कामों में फंस चुकी लड़कियों को बचाऊं। फतवा की धमकी मिले या फतवा जारी भी कर दें तब भी वहां अब भी फंसी लड़कियों का रेस्क्यू करूंगी। अभी 3-4 हैं जिनको रेस्क्यू करना बहुत जरूरी अभी 3-4 लड़कियां ऐसी हैं जिनको रेस्क्यू करना बहुत जरूरी है। स्पा के संचालकों ने चिनहट इलाके में किराये का कमरा ले रखा है। वहां रिश्तेदार बनाकर लड़कियों को साथ में रखते हैं। डील ब्राउन गर्ल कैफे से करते हैं। कैफे को प्रियंका पांडेय और राहुल (कमरू जमाल) चला रहे हैं। कल छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट मिले हैं। उनसे कई सबूत मिल सकते हैं लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से नहीं ले रही है। इस गैंग ने बाराबंकी, लखनऊ और इससे सटे जिलों की लड़कियों को टारगेट किया है। कई ऐसी लड़कियां है, जो लोकल की हैं। उनको भी मीडिया के सामने लाऊंगी। पढ़िए रिशा ने जो कल बताया था… बच्चियां पढ़ने-नौकरी करने आईं, घरवालों से संपर्क टूटा रिशा तुफैल नाम की महिला इस तरह फंस चुकी लड़कियों को बाहर निकालती हैं। वह इसके लिए NGO चलाती हैं। रिशा हमें ब्राउन गर्ल कैफे के बाहर मिलीं। रिशा तुफैल ने बताया- हम 4 दिन से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। 3 महीने पहले दो-तीन लड़कियों के घरवालों ने बताया था कि उनकी बेटियां पढ़ने गई थीं। लेकिन, उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहता है। कभी फोन नहीं उठातीं, बात नहीं करतीं। घरवालों की शिकायत पर हम उनकी बताई हुई जगह ‘ब्राउन गर्ल कैफे’ पहुंचे। अंदर बैठकर महौल समझा। पता चला कि वहां कोडवर्ड में काम होता है। जैसे लड़कियों की फोटो भेजकर बोलते हैं- स्क्रीनशॉट डाला है, माल भेज दो। लड़की के बाद लड़का अंदर घुसा, अश्लीलता कर चला गया रिशा तुफैल ने बताया- इसी बीच एक लड़की कैफे के अंदर आई। वह फ्लाइट से आई थी, क्योंकि उसके बैग पर स्टीकर लगा था। इसके बाद एक लड़का आया। कैफे से अंदर ही लड़के ने लड़की के साथ काफी अश्लीलता की। फिर दोनों वहां से निकलने लगे। इसी बीच उन्हें दो और लड़कियों ने जॉइन किया। फिर चारों एक साथ वहां से निकल गए। रिशा तुफैल ने बताया- मैं 2 लड़कियों को थाने लेकर पहुंची। इनकी ही निशानदेही पर पुलिस स्पा सेंटर और ब्राउन गर्ल कैफे में छापा मारने पहुंची। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों को यह बात पता चल गई थी। इसलिए वो कैफे में ताला लगाकर भाग गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। खुद को हिंदू बताकर महिलाओं को फंसाता है कमरू रिशा ने कैफे संचालक के बारे में भी बताया। कहा- सभी लड़के-लड़कियों के वहां से जाने के बाद हमने संचालक (राहुल नाम के लड़के) के बारे में पता किया। पता चला कि वह उसका असली नाम कमरू जमाल है। उसकी कई तस्वीरें शिवभक्त के चोले में हैं। वह लड़कियों को शिव मंदिरों के पास वाली सेल्फी दिखाता है। खुद को हिंदू बताकर फंसा लेता है। वह बिहार, दिल्ली, झारखंड और अन्य जगहों से लाकर लड़कियों से गंदे काम करवाता है। उसके साथ का लड़का कमर हयात इदरीसी भी लड़कियों को नशे की हालत में करके उनके साथ गलत काम करता है। दोनों लड़कियों के वीडियो बनाकर उनके घरवालों को भेजने की धमकी देते हैं। इनके स्पा सेंटर में छांगुर बाबा की तस्वीर भी लगी है। ये सब छांगुर के भक्त (चेले) हैं। ---------------------------- संबंधित खबर पढ़िए… ग्राउंड रिपोर्ट - प्यार में फंसाकर स्पा लाते...नशा देकर गंदा काम कराते:लखनऊ में जमाल ‘राहुल’ बन सेक्स रैकेट चला रहा; लड़कियां बोलीं- हमारे अश्लील वीडियो बनाए अवैध धर्मांतरण का आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा भले ही जेल में हो, लेकिन उसके चेले अब भी एक्टिव हैं। इन्हीं में से एक चेला राजधानी लखनऊ में स्पा सेंटर और गर्ल कैफे चला रहा। वह यूपी के जिलों से लेकर दिल्ली तक की लड़कियों को काम दिलाने और दोस्ती का झांसा देकर यहां लाता है। अपने कैफे में लड़कियों को नशीला पदार्थ पिला देता है। फिर नशे में होने पर अश्लील वीडियो बना लेता है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में आज रहेंगे डिप्टी सीएम केशव:बजट 2026 पर युवाओं से करेंगे संवाद, निजी कार्यक्रम में शामिल होने बृजेश पाठक भी आएंगे
    Next Article
    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर फुटपाथों पर कब्जा:दुकानदारों के अतिक्रमण से राहगीर परेशान, एक्सीडेंट का खतरा बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment