Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैं अब दूध नहीं पीता..फिटनेस जरूरी':वैभव सूर्यवंशी ने कहा- दबाव महसूस कर रहा; IPL में मिले 5 अवॉर्ड, 45 लाख रुपए, कार भी जीती

    9 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी को 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)' चुना गया। इस सीजन में वैभव ने कुल 5 अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 776 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप से सम्मानित किया गया। जबकि बेहतरीन स्ट्राइक रेट (237.31) के लिए सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का खिताब जीता। इसके अलावा सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने के लिए सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता। इन पुरस्कारों के जरिए वैभव ने कुल 45 लाख रुपए की इनामी राशि हासिल की। वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप टाटा सिएरा कार भी मिली। अवार्ड मिलने के बाद वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इंटरव्यू देना मेरे लिए बल्लेबाजी से ज्यादा मुश्किल काम है। अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने के कारण थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है। मैं आजकल दूध भी नहीं पी रहा हूं।” अवॉर्ड लेने के बाद क्या बोले वैभव? अवॉर्ड लेने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "इस सीजन मैंने सीखा कि दबाव वाले मुकाबलों में कैसे खेलना है और परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल में बदलाव कैसे करना है। आप हर मैच में एक ही अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर सकते। मैच की स्थिति को समझना होता है और टीम की जरूरत के मुताबिक खेलना पड़ता है। प्लेऑफ मुकाबलों में भी मुझे यह सीखने का काफी मौका मिला।" पूरे सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड 72 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सूर्यवंशी IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड से महज एक गेंद दूर रह गए थे। हालांकि, उनका मानना है कि अब अगले स्तर तक पहुंचने के लिए फिटनेस पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। अवार्ड जीतने के बाद रवि शास्त्री ने पूछा- कितना दूध पीते हो प्रेजेंटेशन के दौरान रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी से मजाकिया अंदाज में पूछा- तुम कितना दूध पीते हो? इस पर वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा, "अभी मैं दूध नहीं पी रहा हूं। मैं सिर्फ अपने खेल पर भरोसा करता हूं। अगर मुझे लगता है कि गेंद मेरे जोन में है और मैं उसे मार सकता हूं, तो फिर मैं पूरी ताकत के साथ शॉट खेलने की कोशिश करता हूं।" IPL के बाद वैभव ने बताया अगला प्लान वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "मुझे अपनी फिटनेस पर काफी काम करना होगा, क्योंकि मैं लंबे समय तक क्रिकेट खेलना चाहता हूं। चोटों से बचना है, इसलिए फिटनेस पर और ज्यादा फोकस करना पड़ेगा।" उनका कहना है कि आने वाले समय में उनकी प्राथमिकता अपनी फिटनेस और खेल दोनों को बेहतर बनाना होगी, ताकि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकें। ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव वैभव को ऑरेंज कैप मिला है। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की है। 16 मैचों में उन्होंने 776 रन बनाए हैं, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ये उपलब्धि 23 साल 237 दिन की उम्र में हासिल की थी। सूर्यवंशी ने बनाया एक सीजन में 72 छक्कों का रिकॉर्ड वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा 237.30 के स्ट्राइक रेट से भी रन बनाए और 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का अवार्ड अपने नाम किया। आईपीएल के इतिहास में इतने स्ट्राइक रेट से किसी भी खिलाड़ी ने 700 या उससे ज्यादा रन नहीं बनाए। वहीं, सूर्यवंशी ने इस सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। वह एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे। इस सीजन में जोरदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी को 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' भी चुना गया है। बॉलीवुड की भी वैभव पर नजर वैभव के शानदार प्रदर्शन के कारण अब बॉलीवुड की भी नजर उनपर पड़ी है। पद्म भूषण से सम्मानित डायरेक्टर शेखर कपूर ने वैभव को अपने फिल्म में कास्ट करने की इच्छा जताई है। शेखर कपूर इन दिनों अपनी आइकॉनिक फिल्म 'मासूम' के नए सीक्वल की तैयारियों में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ करते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने X पर लिखा, “अगर सूर्यवंशी इतने शानदार क्रिकेटर न होते, तो मैं उन्हें 'मासूम' फिल्म में कास्ट कर सकता था।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़:गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव सूर्यवंशी को 5 अवॉर्ड से ₹45 लाख और कार मिली
    Next Article
    पाटीदार बोले-जीत भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस को समर्पित:कोहली ने कहा- विजयी रन बनाने का सपना सच हुआ; किसने क्या कहा?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment