Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां बोलीं-जिसके लिए पिता से लड़ी, उसी ने हत्या की:बेटी दामाद को बहुत प्यार करती थी; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने गड़ासे से काटा था

    7 hours ago

    1

    0

    ‘9 साल पहले बेटी ने पिता से लड़कर जिस लड़के से शादी की थी, उसी ने उसकी जान ले ली। हमने भी बेटी की खुशी के लिए हां कर दिया था। क्या पता था कि वो हत्यारा निकलेगा? मेरी बेटी दिलीप को बहुत प्यार करती थी। शादी के बाद वो एक दिन भी मेरे पास आकर नहीं रुकी। मेरी बेटी की मौत के बदले तीनों हत्यारे भाइयों को फांसी की सजा दी जाए।’ यह कहना है सरकारी टीचर दिलीप कुमार यादव की सास का, जिसने अपनी पत्नी शालिनी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शालिनी की मौत का कारण डूबना आया है, जबकि उसके शरीर पर 7 गहरे घाव मिले हैं। दैनिक भास्कर की टीम शालिनी के मायके फतेहपुर पहुंची, तो उनकी मां का दर्द और गुस्सा छलक पड़ा। गांव से आकर बेटी के पास रहने लगा था परिवार फतेहपुर में जिला मुख्यालय से 9 किमी दूर गांव जखनी है। यहीं शालिनी का मायका है, लेकिन इस समय परिवार शहर के जयराम नगर मोहल्ले में रहता है। पिता धर्म सिंह यादव, मां फूलमती, छोटा भाई अभिषेक यादव और छोटी बहन मानसी एक किराए के घर पर रहते हैं। बेटी की मौत के बाद घर में कुछ रिश्तेदार और जानने वाले भी मौजूद थे। हमने शालिनी की मां फूलमती से बात की। कॉलेज के टाइम में मिले, 4 साल तक अफेयर चला फूलमती बताती हैं- दिलीप यहीं शहर में रहकर पढ़ाई करता था। शालिनी भी उसी समय कॉलेज जाया करती थी। इन लोगों की आपस में बातचीत शुरू हो गई। 4 साल तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। शालिनी की पढ़ाई पूरी होने के बाद हमने उसके लिए एक जगह रिश्ता देखा और बात पक्की कर दी थी। बेटी ने घरवालों से जिद करके शादी के लिए मनाया शादी की बात जब शालिनी से बताई गई, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने अपने पिता को दिलीप के बारे में बताया। उसने जिद करके हम लोगों को उसके घरवालों से मिलाया। मिलने पर परिवार सही लगा। इसके बाद बेटी की खुशी के लिए हम लोगों ने भी हां कर दी। बेटे के जन्म के बाद पढ़ाने जाने लगी 3 दिसंबर, 2017 को एक गेस्ट हाउस से हमने शालिनी की दिलीप से धूमधाम से शादी की थी। इसके बाद शालिनी और दिलीप नासिरपीर मोहल्ले में किराए का घर लेकर रहने लगे। 2 साल बाद दोनों का बेटा दर्शित हुआ। दिलीप बहुआ ब्लॉक के चक अली में सहायक अध्यापक था। कुछ टाइम बाद शालिनी भी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाने लगी। नाती ज्यादातर हम लोगों के पास ही रहता था हम लोग भी गांव से आकर इनके घर से 2 किमी दूर ही किराए के मकान में रहने लगे थे। दोनों पढ़ाने चले जाते थे, तो नाती दर्शित ज्यादातर हमारे पास ही रहता था। कुछ दिनों से शालिनी काफी परेशान चल रही थी। वो दिलीप को बहुत चाहती थी। इसलिए जब कभी भी घर आती, तो खाना खाने के बाद तुरंत अपने घर चली जाती थी। शादी के बाद एक दिन भी वो हमारे घर में नहीं रुकी। बेटी की जिद पर जिस लड़के से शादी की थी, उसी ने मार डाला। दामाद ने हम लोगों को टब में डूबने की बात बताई 7 अगस्त (शुक्रवार) की सुबह 7 बजे दामाद दिलीप ने फोन किया कि शालिनी टब में गिरकर चोट खा गई है। शालिनी को लेकर जिला अस्पताल जा रहे हैं। लेकिन जब हम उसके घर पहुंचे, तो बेटी की लाश फर्श पर पड़ी थी और टब खाली था। दिलीप पास के कमरे में बैठा था। घर साफ किया गया, बेटी के कपड़े बदले गए हमने बेटी के सिर पर पीछे हाथ रखा, तो खून निकल रहा। पुलिस पहुंची, तो दिलीप ने कहा कि सीढ़ी से गिर गई है। लेकिन, खून के छींटें कहीं नहीं दिख रहे थे। पूरे घर को पानी से साफ किया गया था। बेटी के कपड़े भी बदले गए थे। हमने घर की तलाशी ली, तो बेटी के खून से सने कपड़े मिले। अगर दिलीप ने हत्या नहीं की, तो उसने सुबूत क्योंं मिटाए? शालिनी को अस्पताल क्यों नहीं लेकर गया? 3 घंटे तक पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? दिलीप अकेले इतनी चीजें नहीं कर सकता। उसके दोनों भाइयों ने भी उसका साथ दिया है। इन लोगों ने जैसे मेरी बेटी को मारा, तीनों को फांसी की सजा होनी चाहिए। भाई बोला- सांप निकलने की बात कहकर पुलिस बुलाई शालिनी के छोटे भाई अभिषेक ने बताया- शुक्रवार को मेरे पास दीदी का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि घर चले जाओ, वहां सांप निकला है। मैं गया, तो जीजा बाइक से कहीं जा रहे थे। उन्होंने हमसे कोई बात नहीं की। मैंने पूरा घर चेक किया, लेकिन सांप नहीं मिला। रात में दीदी ने बताया कि जीजा ने डायल- 112 को फोन करके सांप निकलने की बात कही है। पुलिस को भी कुछ नहीं मिला। ऐसा लग रहा है कि जीजा सबको गुमराह करने के लिए पहले से तैयारी कर रहे थे। दिलीप पहले पोस्टमास्टर था, बाद में टीचर बना दिलीप यादव असोथर के अंदीपुर गांव में पहले पोस्टमास्टर था। फिर उसे पिता की जगह मृतक आश्रित में नौकरी मिल गई थी। बाद में साल-2019 में वह सरकारी टीचर बन गया। छोटा भाई संदीप यादव असोथर बीआरसी में तैनात है। तीसरा भाई भूपेंद्र यादव कौशांबी जिले के सिराथू में टीचर है। मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कही, CCTV में नहीं दिखा एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दिलीप ने सुबह जिस रास्ते से टहलने की बात कही, उस रास्ते पर वह गया ही नहीं था। दिलीप ने बताया था कि सुबह वह टहलने के लिए 5 बजकर 30 मिनट पर घर से निकला और 6 बजकर 30 मिनट पर लौटा। जब वह घर आया, तब पत्नी पानी से भरे टब में आधे मुंह गिरी पड़ी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए, तो वह उस रास्ते पर नहीं दिखा। वह दूसरे रास्ते पर बाइक से जाता दिखा है। शालिनी के शरीर पर आधा और सवा इंच के 7 गहरे घाव पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शालिनी के शरीर पर 7 घाव मिले हैं। इनमें सिर के पीछे आसपास 3 गहरे घाव और 4 शरीर के दूसरे हिस्से पर मिले हैं। मौत की वजह पानी में डूबने से आई है। आशंका जताई जा रही है कि पहले धारदार हथियार से हमला किया गया। बाद में जिंदा होने की आशंका पर पानी भरे टब में डुबो दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने दिलीप और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिलीप को पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, उसने अभी तक हत्या करने की बात कबूल नहीं की है। दिलीप के दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… बेटा बोला- पापा ने मम्मी को मार डाला, मुझे नानी के घर छोड़ दिया; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला था ‘शुक्रवार (7 अगस्त) शाम पापा स्कूल से घर लौटे तो मम्मी किसी से फोन पर बात कर रही थीं। पापा ने पूछा, तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद पापा मुझे नानी के घर छोड़ आए। रास्ते में कहा था कि चिंता मत करो, हम मम्मी को ठीक कर देंगे। इसके बाद अगले दिन पापा ने मम्मी को मार डाला।’ यह बात रविवार सुबह करीब 7 बजे अपनी नानी की गोद में बैठे 7 साल के बच्चे दर्शित ने दैनिक भास्कर को बताई। दरअसल, फतेहपुर में शनिवार तड़के एक सरकारी टीचर ने अपनी पत्नी की गड़ासे से हत्या कर दी थी। उसके सिर और पैर पर ताबड़तोड़ वार किए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल पर तेज रफ्तार बाइक ने पर्यटक को उड़ाया; VIDEO:पूर्वी गेट पर परिवार को मारी टक्कर, बच्चे-युवक घायल, CCTV में कैद
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में सपा की महिला अध्यक्ष पर FIR, मंत्री ओपी राजभर पर देह व्यापार का आरोप लगाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment