Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में सपा की महिला अध्यक्ष पर FIR, मंत्री ओपी राजभर पर देह व्यापार का आरोप लगाया था

    5 hours ago

    1

    0

    सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर पर हरदोई में सुभासपा नेता ने FIR दर्ज हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील ने आरोप लगाया कि सीमा राजभर उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ सोशल मीडिया में मनगढंत, भ्रामक और अश्लील आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट्स में उन्होंने देह व्यापार जैसे गंभीर आरोप हैं। सुनील ने पुलिस को कई पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट दिए हैं। बलिया की रहने वाली सीमा राजभर पहले सुभासपा में थीं। 2022 में उन्होंने सपा जॉइन कर ली थी। वह लगातार सोशल मीडिया पर मंत्री ओपी राजभर पर हमलावर रहती हैं। पूरी खबर पढ़िए.... सीतापुर में सिपाही का शव कमरे में मिला, 9 महीने पहले लखीमपुर हुआ था ट्रांसफर सीतापुर में पुलिस लाइन के सरकारी आवास में हेड कांन्स्टेबल अजय कुमार (45) का शव मिला। घर अंदर से बंद था। रविवार रात 10 बजे तेज बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो शव फर्श पर पड़ा था। शव दो से तीन दिन पुराना है। सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया अजय का 9 महीने पहले लखीमपुर खीरी ट्रांसफर हो चुका था। हालांकि, वह अभी इसी आवास में रह रहे थे। वह उन्नाव जिले के रहने वाले थे। शुरुआती जांच में पुलिस को किसी आपराधिक घटना से संबंधित कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डंपरों की भिड़ंत के बाद लगी आग:औरैया में चालक ने कूदकर बचाई जान, गंभीर घायल; क्रेन से हटाए गए जले वाहन औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर में आग लग गई। लपटें उठती देख चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बाद में यूपीडा की क्रेन से क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 4 बजे अछल्दा थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर पत्नी बोली- पति समलैंगिक, एक साल से दूर रहता है:नोएडा का मामला, गला दबाने और प्रताड़ित करने का भी आरोप; पांच पर FIR नोएडा में एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के करीब एक साल बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। पति को डॉक्टर को दिखाने पर जांच के दौरान यह बात सामने आई। इस पर पति डॉक्टर से विवाद करने लगा और वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि बाद में पति ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सेक्टर-82 की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला की शिकायत पर फेज-2 थाने में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने दहेज में कार और फ्लैट मांगने के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, उसकी शादी 17 नवंबर 2024 को प्रयागराज में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां बोलीं-जिसके लिए पिता से लड़ी, उसी ने हत्या की:बेटी दामाद को बहुत प्यार करती थी; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने गड़ासे से काटा था
    Next Article
    'मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता':लखनऊ में कांस्टेबल के पिता बोले- प्रेमजाल में फंसाकर महिला सिपाही ने उकसाया, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment