Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर 2 KM कार दौड़ाई:मथुरा में 3 युवक बकाया रुपए वसूलने घर आए, भीड़ ने घेरा तो भागे

    1 day ago

    1

    0

    मथुरा में युवकों ने मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर करीब 2 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में कार दौड़ाई। मंगलवार रात हुई घटना का CCTV फुटेज आज सामने आया है। इसमें मां-बेटी कार के बोनट पर लटकी दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने मामले में प्रेम और पुनीत नाम के 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है। मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा भी बढ़ाई है। मामला जमुनापार थाना क्षेत्र का है। रुपए के विवाद में घर पहुंचे थे 3 युवक कार की बोनट पर लटकी महिला शीला के बेटे पवन ने बताया- स्विफ्ट डिजायर कार से 3 युवक शराब के नशे में हमारे घर पहुंचे। इनमें प्रेम और पुनीत के अलावा एक अन्य युवक भी शामिल था। तीनों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। विवाद की वजह एक पुराने मुकदमे में खर्च हुए रुपए का लेन-देन है। दोनों पक्ष यह मुकदमा साथ लड़ रहे थे। तीनों युवक मुकदमे में खर्च हुए पैसों का तगादा करने पहुंचे थे। भीड़ ने घेरा तो मां-बेटी को बोनट पर लेकर भागे पवन ने बताया- शोर सुनकर मोहल्ले के करीब 100 लोग मौके पर जुट गए। उन लोगों ने की कार को घेर लिया। इसके बाद तीनों युवक तेज रफ्तार में कार लेकर भागने लगे। इसी दौरान मेरी मां सुशीला देवी और बहन कार के बोनट पर आ गईं। इसके बावजूद युवकों ने कार को करीब 2 किलोमीटर तक दौड़ाया। फिर मेरी मां और बहन को मांट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। महिला बोली- पैसे मांग रहे थे, अब धमकी दे रहे शीला ने बताया कि प्रेम नाम का व्यक्ति गाड़ी लेकर उनके घर आया था। वो हमसे रुपए मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर धमकी दे रहा था। मेरी छाती, हाथ-पैर और पीठ में चोट लगी है। शरीर में दर्द है, खून भी निकला है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई, 2 गिरफ्तार घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक मुकदमे में खर्च हुए पैसों को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष दूसरे के घर तगादा करने पहुंचा था। सीओ ने बताया- पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस ने आरोपी प्रेम और पुनीत को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… अब्दुल्ला के निकाह, केदारनाथ पहुंची सारा पर फतवा क्यों, मौलाना बोले- गुनहगार हैं, तौबा तो करनी होगी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी अक्सर फतवा जारी करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वे बरेली स्थित ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हाल ही में इन्होंने 2 और फतवे जारी किए। एक हिंदू युवक के मुस्लिम सरनेम लगाने पर आपत्ति जताई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ की मेघना से शादी करेंगे:स्कूल से शुरू हुई थी लव स्टोरी; दुल्हन की दादी बोलीं- शादी में तो जाऊंगी
    Next Article
    3 दिन पहले सस्पेंड दरोगा ने सुसाइड किया:27 साल के बेटे की लाश देखकर पिता बेसुध; अलीगढ़ SSP ने कार्रवाई की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment