Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ की मेघना से शादी करेंगे:स्कूल से शुरू हुई थी लव स्टोरी; दुल्हन की दादी बोलीं- शादी में तो जाऊंगी

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (35 साल) की शादी तय हो गई है। 14 नवंबर को अलीगढ़ में रिंग सेरेमनी होगी। इसके कार्ड भी बांटे जा रहे हैं। सगाई का कार्ड जैसे ही सामने आया, लोगों के बीच ये चर्चा शुरू हो गई कि आखिर मंत्रीजी की दुल्हनिया बनने वाली लड़की कौन है? दैनिक भास्कर ने पता लगाया, तो लव स्टोरी सामने आई। आपको बताते हैं कि कैसे स्कूल के दिनों का प्यार अब शादी के मंडप तक पहुंचने जा रहा है... अलीगढ़ के DPS से शुरू हुई प्रेम कहानी संदीप सिंह की मंगेतर का नाम मेघना चौधरी है। दोनों की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। तब संदीप स्कूल में सीनियर थे, मेघना उनकी जूनियर थीं। संदीप ने साल- 2012 में 12वीं पास करके स्कूल छोड़ दिया था। लेकिन, स्कूल के दिनों की यह जान-पहचान वक्त के साथ प्यार में बदल गई। आगे की पढ़ाई के लिए मेघना लॉ करने विदेश चली गईं। दूरी बढ़ी, लेकिन दोनों का कनेक्शन नहीं टूटा। फोन और मैसेज से दोनों लगातार एक-दूसरे से जुड़े रहे। 2024 में बिगड़ी बात, फिर परिवार को मनाया साल- 2024 में संदीप सिंह के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला। इसके बाद संदीप के घरवाले मेघना के परिवार से मिलने गाजियाबाद पहुंचे। सब कुछ ठीक चल रहा था। परिवार की पूरी तैयारी थी कि रिश्ता वहीं पक्का कर दिया जाए। हालांकि, संदीप सिंह के परिवार के ही एक सदस्य के विरोध के कारण बात बनते-बनते बिगड़ गई। लेकिन, संदीप सिंह ने हार नहीं मानी। वे लगातार अपने परिवार को मनाने में जुटे रहे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और दोनों के परिवार इस शादी के लिए राजी हो गए। कौन हैं मेघना चौधरी, क्या करता है परिवार हमारी टीम जब मेघना के पैतृक गांव इगलास विधानसभा (अलीगढ़) के गोंडा ब्लॉक स्थित तारापुर पहुंची, तो वहां उनके दादा राधेश्याम और दादी सावित्री देवी मिले। मेघना का परिवार पिछले 15 साल से गाजियाबाद के लाजपत नगर में रह रहा है। उनके पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी और जूते का बिजनेस करते हैं। गाजियाबाद में उनकी जूते की दुकान भी है। मेघना की मां का नाम विजय चौधरी है। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम करन चौधरी है। मेघना के पिता 3 भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके दोनों छोटे भाइयों के नाम राकेश और अजय हैं। जब दैनिक भास्कर टीम ने मेघना की दादी सावित्री देवी को पोती की फोटो दिखाई, तो चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। उन्होंने बताया- यह मेरी पोती है। इसकी शादी मंत्रीजी के साथ तय हुई है। अब देखिए मेघना के परिवार की तस्वीरें एक ही मंडप में होगी दोनों भाइयों की सगाई सामने आए सगाई के कार्ड के मुताबिक, सगाई की खुशी दोगुनी होने वाली है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के साथ उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की भी रिंग सेरेमनी एक साथ होने जा रही है। दोनों भाइयों की सगाई का भव्य कार्यक्रम अलीगढ़ के तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में आयोजित किया जाएगा। शादी की डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। लेकिन पता चला है कि शादी दिल्ली में होगी। फिलहाल, परिवार सगाई का कार्ड बांटने और फंक्शन की तैयारियों में जुटा है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- मुलायम से मायावती तक बिना चुनाव लड़े CM बने, नीतीश ने MLC रहकर 10 बार गद्दी संभाली, हम मुख्यमंत्री तभी बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं…ऐसा कहकर अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए हैं। जबकि, उन्होंने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। आखिर इसके पीछे कोई रणनीति है या टोटका? अखिलेश चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहते? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव मौर्य बोले-अमित शाह की गर्जना से डरे अखिलेश:इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, प्रयागराज में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ निकाली
    Next Article
    मां-बेटी को बोनट पर बैठाकर 2 KM कार दौड़ाई:मथुरा में 3 युवक बकाया रुपए वसूलने घर आए, भीड़ ने घेरा तो भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment