Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की डांट के डर से बच्चे खेत में छुपे:गोंडा में 24 घंटे बाद सकुशल मिले, पुलिस-एसओजी, SDRF-NDRF ने चलाया सर्च अभियान

    21 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के ढडुवा कुतुबजोत गांव से रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए पांच बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। सभी बच्चे घर से करीब 200 मीटर दूर एक सरसों के खेत में डरे-सहमे बैठे मिले। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि 7 वर्षीय कृष्णा शर्मा ने गांव के एक बच्चे की खिलौना बंदूक तोड़ दी थी। इसी बात पर उसकी मां सोनी उसे डांटने और मारने के लिए दौड़ीं। मां के डर से कृष्णा भागा तो उसके साथ बाकी बच्चे भी भाग गए। खेलते-खेलते खेत में पहुंचे, वहीं लग गई नींद बच्चे भागकर पास के सरसों के खेत में पहुंच गए। वहां वे देर तक खेलते रहे और रात होने पर उन्हें नींद आ गई। डर के कारण वे सुबह भी घर नहीं लौटे, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि घर पहुंचने पर फिर डांट या पिटाई हो सकती है। शाम 6 बजे से लापता थे बच्चे, गांव में मचा था हड़कंप रविवार शाम करीब 6 बजे से 10 वर्षीय विश्व प्रताप विश्वकर्मा (पुत्र राम कुमार) 7 वर्षीय कृष्णा शर्मा (पुत्र जगराम) 5 वर्षीय शिव संत व रीवांशु (पुत्र संदीप) 7 वर्षीय रितेश शर्मा लापता हो गए थे। बच्चों के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रातभर चला सर्च ऑपरेशन, तालाबों में भी तलाश बच्चों की तलाश में खोड़ारे पुलिस, एसओजी टीम समेत कई टीमें लगातार जुटी रहीं। देर रात SDRF और NDRF को भी बुलाया गया और आसपास के तालाबों में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और खेतों में भी सघन तलाशी के निर्देश दिए। खेत में एक साथ बैठे मिले सभी बच्चे खेतों में तलाशी के दौरान सरसों के खेत में सभी बच्चे एक साथ बैठे मिले। उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ारे में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जहां सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। बच्चों को देखते ही रो पड़े परिजन 24 घंटे बाद बच्चों के मिलने पर परिजन उन्हें गले लगाकर रो पड़े और खुशी जाहिर की। पुलिस बच्चों को थाने ले जाकर आवश्यक पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने सभी बच्चों के सुरक्षित बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना पारिवारिक डांट के डर से भागने का मामला निकला। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद और निगरानी रखने की अपील की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में भवानीगंज पुलिस ने नहर पुल के पास दबोचा
    Next Article
    महराजगंज अस्पताल में फार्मासिस्ट धारदार हथियार के साथ दिखा:तीमारदारों से विवाद के बाद वीडियो वायरल, जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment