Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड की परीक्षा शुरू:मथुरा में बनाए गए 119 सेंटर,70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हुए हैं शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    बुधवार से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई। परीक्षाओं की शुरुआत हाईस्कूल के हिंदी के प्रश्न पत्र से हुई। कड़ी निगरानी के बीच हो रही परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए उड़न दस्ता के साथ साथ पुलिस को भी तैनात किया गया है। मथुरा में बोर्ड परीक्षा के लिए 119 सेंटर बनाए गए हैं जहां 70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन सेंटर पर दिखी भीड़ बुधवार से शुरू हुई परीक्षाओं में पहला पेपर हाई स्कूल का हिंदी का था। सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए छात्र छात्रा सुबह से ही सेंटर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रो के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी नजर आई। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले सेंटर में छात्रों को एंट्री दी गई। कड़ी चेकिंग के बाद ही सेंटर पर प्रवेश दिया गया। 4 हजार शिक्षकों की लगाई ड्यूटी बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए मथुरा में 4 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां हाई स्कूल में 35 हजार 188 जबकि इंटर में 34 हजार 181 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा के दौरान 6 उड़न दस्ते लगातार भ्रमण पर रहेंगे। CCTV कैमरों से लैस किए सेंटर परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ न हो इसके लिए सभी सेंटरों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। यह कैमरे ऑडियो रिकॉर्डर के साथ जोड़े गए हैं। जिससे परीक्षा रूम में होने वाली हर गतिविधि पर न केवल नजर रखी जा सके बल्कि वहां हो रही बातचीत को भी सुना जा सके। CCTV कैमरों से निगरानी रखने के लिए GIC में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में मोहन भागवत गो बैक के नारे लगे:NSUI का विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन , UGC पर भागवत से समर्थन मांगा
    Next Article
    1000 रुपये में थेरेपी...मूड बने तो अलग फीस:बरेली के स्पा सेंटर में लड़कियों की परेड, रिसेपशनिस्ट बोली- हमारे यहां पूरी सर्विस मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment