Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज अस्पताल में फार्मासिस्ट धारदार हथियार के साथ दिखा:तीमारदारों से विवाद के बाद वीडियो वायरल, जांच के आदेश

    22 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जनपद के कोल्हुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक फार्मासिस्ट का धारदार हथियार के साथ दिखने का मामला सामने आया है। तीमारदारों से विवाद के बाद यह घटना हुई, जिससे अस्पताल परिसर में भय और आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वास्थ्यकर्मी और मरीजों के तीमारदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर फार्मासिस्ट कथित तौर पर हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी दौरान उसके हाथ में धारदार हथियार देखा गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इस पूरी घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में संबंधित कर्मचारी घटना को लेकर बयान देता भी दिखाई दे रहा है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फार्मासिस्ट अस्पताल परिसर में हथियार क्यों और किन परिस्थितियों में लाया था। इस घटना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी घटना को चिंताजनक बताया है और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नवनाथ प्रसाद ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां की डांट के डर से बच्चे खेत में छुपे:गोंडा में 24 घंटे बाद सकुशल मिले, पुलिस-एसओजी, SDRF-NDRF ने चलाया सर्च अभियान
    Next Article
    ललितपुर में 50 से अधिक महिलाओं का प्रदर्शन:शराब की दुकान हटाने की मांग पर डीएम कार्यालय पर धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment