Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 70 हजार छात्र देंगे एग्जाम:रायबरेली के 107 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रथम और द्वितीय पाली में शुरू हो गई हैं। पहली पाली में हाई स्कूल के परीक्षार्थी सुबह 8:30 बजे से पहले अपने केंद्रों पर पहुंचे। प्रवेश से पूर्व उनकी गहन तलाशी ली गई। इस दौरान परीक्षार्थियों के बैग और अन्य अनावश्यक उपकरण बाहर रखवा लिए गए। जिले भर में कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रथम और द्वितीय पाली में कुल 70,000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए माध्यमिक बोर्ड के 2074 और बेसिक शिक्षा विभाग के 1993 अध्यापकों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 107 केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी 107 परीक्षा केंद्रों पर 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें लगभग 150 उप निरीक्षक, 50 निरीक्षक, 500 होमगार्ड और अन्य पुरुष व महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1000 रुपये में थेरेपी...मूड बने तो अलग फीस:बरेली के स्पा सेंटर में लड़कियों की परेड, रिसेपशनिस्ट बोली- हमारे यहां पूरी सर्विस मिलेगी
    Next Article
    बहराइच में किसान के घर में दो तेंदुए की चहलकदमी:सीसीटीवी VIDEO में कैद हुई घटना, ग्रामीणों को देख खेत में भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment