Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां के लिव-इन-पार्टनर की बेटे ने की हत्या, VIDEO:मृतक चिल्लाता रहा- मैंने कुछ नहीं किया, गुजरात के राजकोट की घटना

    17 hours ago

    1

    0

    गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर शहर में मां के 12 साल पुराने लिव-इन रिश्ते से नाराज बेटे ने बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपी ने दौड़ाकर मृतक के शरीर पर चाकू के 6 वार किए। इस दौरान मृतक मदद की गुहार लगाकर चिल्लाता रहा कि मैंने कुछ नहीं किया है, लेकिन आरोपी उस पर चाकुओं के वार करता गया। आरोपी उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया था, जिसे मंगलवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। CCTV में वारदात की 3 तस्वीरें… मजदूरी करता था मृतक पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक कमलेश वाघेला पेशे से मजदूर था और इसी इलाके में रहता था। वह आरोपी की मां के साथ पिछले 12 सालों से लिव-इन रिलेशन में था। वायरल CCTV फुटेज के ऑडियो में सुनाई देता है कि घायल कमलेश वाघेला आसपास मौजूद लोगों से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है. साथ ही वह आरोपी जयंत वाघेला से भी रहम की अपील करता दिखाई देता है। कमलेश कहता है-मैंने किसी का कुछ नहीं किया है। वहीं, जवाब में जयंत कहता है- मैंने तुम्हें मना किया था कि नहीं। CCTV फुटेज में जयंत के साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। वह व्यक्ति कौन है, इसे लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मां के साथ रहना पसंद नहीं था पुलिस की पूछताछ में जयन वाघेला ने बताया कि उसे कमलेशभाई वाघेला का उसकी मां के साथ रहना पसंद नहीं था। वह पहले भी कई बार उसे समझाइश दे चुका था कि वह उसकी मां से मिलने घर न आया करे। लेकिन वाघेला इसके बाद भी हर कभी उसके घर आ जाया करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमलेश और आरोपी की मां नीता पिछले 12 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। इस दौरान मृतक कमलेश वाघेला ने नीता की बेटी की भी शादी करवाई थी। वहीं, नीता के अन्य दो बेटे राजकोट के कोठारिया इलाके में रहते हैं। इन्हीं में से एक जयंत ने कमलेश की हत्या की। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… एक पति, दो लिव इन पार्टनर, फिर मर्डर:भाई को फोन पर कहा था- वो धमकी दे रहा है 11 साल पहले सात फेरे लेकर नई जिंदगी शुरू की। दो बच्चों की मां बनी, लेकिन वक्त के साथ रिश्ते बदलते चले गए। पति से अलग होकर उसी के दोस्त से शादी कर ली। वहां भी रिश्ता नहीं टिक पाया तो दूसरे पति के रिश्तेदार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर 13kg सोना,9kg चांदी मिली:विजिलेंस के छापे में हीरे भी मिले; दीवारों-पैकेटों में छिपाया था 1.62 करोड़ कैश
    Next Article
    बंगाल में बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:पुलिस बोली- राइफल छीनकर भाग रहा था; तालाब से मिला था नाबालिग का शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment