Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां कल छुट्टी है, घुमाने ले चलना...:गोरखपुर में 5 साल के हिमांशु को स्कूल बस ने कुचला, 3 घंटे हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधक समेत 3 पर FIR

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के नईयापार बुजुर्ग में शनिवार सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से 5 साल के हिमांशु की मौत हो गई। हादसे से कुछ देर पहले ही वह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ था। मां सोनी के मुताबिक, हिमांशु ने उनसे कहा था- ‘कल छुट्टी है, कहीं घुमाने ले चलना।’ लेकिन स्कूल जाने से पहले ही हादसा हो गया। बेटे की यह बात याद कर मां बार-बार रो रही हैं। मुंबई में काम करने वाले पिता हरिकेश निषाद को भी घटना की जानकारी मिली तो उनका बुरा हाल हो गया। दादा-दादी भी बेसुध हैं। हिमांशु एसडी पब्लिक स्कूल, चौरी में कक्षा-1 में पढ़ता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी 9 महीने की छोटी बहन है। परिजनों के मुताबिक, हिमांशु उनके साथ दिनभर खेलता था। 3 तस्वीरें देखिए… CO चौरी चौरा के उपस्थिति में शव को दफनाया गया शव के पोस्टमार्टम के बाद शाम छह बजे तुरवा में अंत्योष्ठि स्थल पर दफनाया गया। अंतिम संस्कार में सीओ चौरी चौरा, कुंदन सिंह के साथ पुलिस फोर्स तैनात रही। साथ गांव के भी सैकड़ों लोग मौजूद रहें। बस ने सामने से बच्चे को कुचला मां सोनी ने बताया कि शनिवार सुबह वह हिमांशु को स्कूल भेजने के लिए लंच तैयार कर रही थीं। करीब 8 बजे वह घर के बाहर स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की बस UP52T0177 तेज रफ्तार में आई और हिमांशु को कुचल दिया। हादसे के बाद सोनी ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस का पीछा कर करीब 200 मीटर दूर उसे रोक लिया। ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। इसी दौरान बस में बैठी महिला टीचर को रोक लिया गया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़े, 3 घंटे हंगामा हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ दिए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पिपराइच पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। पुलिस बस और उसमें मौजूद टीचर को थाने ले गई। बाद में सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीचर पर गंभीर आरोप, पुलिस ने FIR में बनाया आरोपी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद बस में मौजूद महिला टीचर ने ड्राइवर को भागने में मदद की। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि हंगामे के दौरान टीचर ने कुछ लोगों को महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी दी। इन आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच में ही इसकी सच्चाई स्पष्ट होगी। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि हिमांशु की मां सोनी की तहरीर पर ड्राइवर मनोज, टीचर रानी मिश्रा और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। परिवार ने मांगा एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी हादसे के बाद एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह, तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह और नायब तहसीलदार अनु सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार की ओर से एसडीएम को मांग पत्र सौंपा गया। मां सोनी ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन बोला- बच्चा दौड़कर आया था स्कूल प्रबंधक सुनील चौहान ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। उनके मुताबिक, बच्चा दौड़कर आ रहा था, जिसकी वजह से ड्राइवर उसे देख नहीं सका और वह बस की चपेट में आ गया। हालांकि, हादसे की वास्तविक परिस्थितियां पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी। मुंबई में काम करता है पिता हिमांशु के पिता हरिकेश निषाद मुंबई में रहकर पेंट और पॉलिश का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि आज शाम तक घर पहुंच सकते हैं। परिवार के मुताबिक, हिमांशु उनका इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी छोटी बहन के अलावा दादा-दादी भी हैं। बेटे की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। पुलिस अब फरार ड्राइवर की तलाश के साथ हादसे की परिस्थितियों और बस में मौजूद स्टाफ की भूमिका की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप- हत्या किया:गोरखपुर पुलिस ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, सोमवार को अगली सुनवाई
    Next Article
    तीज पर राजस्थानी अजरक प्रिंट की साड़ी का क्रेज:गोरखपुर में HD मेकअप कर सजेंगी महिलाएं, बोली- यह दिन हमारे लिए बेहद खास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment