Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप- हत्या किया:गोरखपुर पुलिस ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, सोमवार को अगली सुनवाई

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 10 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। जिसके बाद शनिवार को आरोपी सिपाही के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई। सोमवार को स्पेशल कोर्ट में अगली सुनवाई होगी। पूरा मामला 28 जुलाई की रात का है। जब बच्ची अपनी बीमार बहन को हॉस्पिटल में खाना देने गई थी। इसी दौरान सिपाही ने उसे अगवा कर लिया था। जानिए पूरा मामला... आरोप है कि डायल-112 में तैनात रहे अभिषेक यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। 30 जुलाई को बच्ची का शव चिउटहा में रोहिन नदी के पास मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया था। पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में रेप और हत्या की धाराएं बढ़ाई गई थीं। घटना के बाद आरोपी सिपाही को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। मामले में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद पहले चार्ज शीट दाखिल किया था। इसके बाद फॉरेन्सिक रिपोर्ट का इंतजार था। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने उसे विवेचना में शामिल करते हुए पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। फॉरेन्सिक रिपोर्ट में जरूरी सबूत अभियोजन पक्ष का कहना है कि फॉरेन्सिक रिपोर्ट भी मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य है। विशेष न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक राम मिलन सिंह पैरवी कर रहे हैं। मृतका की बहन की ओर से प्राइवेट अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी भी अभियोजन के साथ मौजूद हैं। बचाव पक्ष की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और एडिशनल चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल भगत गौड़ पैरवी कर रहे हैं। पिछली सुनवाई में दूसरे साक्षी की गवाही और बहस हो गई थी। कोर्ट ने अगली तारीख सोमवार तय की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 18 लाख कैश बरामद:दस्तावेज न दिखाने पर युवक पकड़ाया; बैग में नोट छिपाकर बिहार जा रहा था
    Next Article
    मां कल छुट्टी है, घुमाने ले चलना...:गोरखपुर में 5 साल के हिमांशु को स्कूल बस ने कुचला, 3 घंटे हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधक समेत 3 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment