Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने 5 माह के बेटे को मार डाला:प्रयागराज में पत्थर से हमला कर पेट फाड़ दिया, मौत के बाद लकड़ी के ढेर में लाश छिपाई

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मां ने अपने 5 माह के बच्चे की हत्या कर दी। पत्थर से वार करके उसका पेट फाड़ डाला। हत्या के बाद लाश को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला। आरोपी मां ने कहा- पति से झगड़े के बाद गुस्से में आकर मैंने ऐसा किया। मैं बेटे को मारना नहीं चाहती थी, लेकिन एक ही वार में उसका पेट फट गया और उसकी जान चली गई। इसके बाद मैं बहुत डर गई, इसीलिए शव को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पूरी घटना सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव की है। अब जानिए पूरा मामला…. पिलखिनी गांव में रहने वाले संतोष यादव खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी शादी मनोरमा यादव से हुई। पांच महीने पहले मनोरमा ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम ईश्वर रखा गया। आस-पड़ोस में रहने वालों ने बताया- पति-पत्नी में आए दिन खाना बनाने और अन्य बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। पिछले तीन चार दिनों से लगातार दोनों में झगड़ा चल रहा था। पूछने पर बोली- मैं नहीं जानती संतोष के नाना हरीलाल यादव ने बताया- 11 मार्च को पत्नी से एक बार फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद संतोष काम पर चला गया। घर में मनोरमा और उसका बेटा था। शाम को बेटा कहीं दिखाई नहीं दिया। उसके रोने की आवाज भी नहीं सुनाई दी। पूछने पर मनोरमा ने कुछ नहीं बताया। उसने कहा कि वह कुछ नहीं जानती। बच्चे के नहीं मिलने पर परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने संतोष को फोन कर जानकारी दी। उसने कुछ देर में लौटने की बात कही। उधर, मनोरमा चुप्पी साधे रही। रात 10 बजे के करीब परिवार वाले तलाश करते हुए टिन शेड वाले उस कमरे में पहुंचे, जहां खाना बनता था। यहां लकड़ी के ढेर के नीचे बच्चे का क्षत-विक्षत शव पड़ा देख परिजन चीखने लगे। जानकारी पर संतोष भी आ गया। बोली- मारना नहीं चाहती थी इसके बाद मनोरमा से परिवार वालों ने सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने बताया- मैंने ही शाम 6 बजे के करीब गुस्से में पत्थर मारकर बेटे को मार डाला। पति से झगड़े के बाद मेरा खून खौल उठा था और इसके बाद ही मैंने यह कदम उठाया। कहा- मैं बच्चे को मारना नहीं चाहती थी, लेकिन गुस्से में किए गए एक वार से ही उसका पेट फट गया। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मैं डर गई और लाश को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया- महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्चे के बाबा ने तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में महिला ने यह बताया है कि पति आए दिन उससे झगड़ा करता था। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- हाईकोर्ट का आदेश-बरेली DM-SSP खुद हाजिर हों:कहा- घर में नमाज पढ़वाने वाले हसीन को कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार बरेली में अपने घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस की ओर से रोक लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्या को 23 मार्च को तलब किया है। कोर्ट ने मकान मालिक हसीन खान की सुरक्षा में 24/7 दो गार्ड तैनात करने का भी आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेजा-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दो ब्लॉककर्मियों की मौत:प्रतापगढ़ में मवेशी बचाने में बेकाबू कार 15 फीट गड्ढे में गिरी; प्रधान समेत दो घायल
    Next Article
    पूर्वांचल विवि में ऑयस्टर मशरूम उत्पादन की नई तकनीक विकसित:शोध प्रतिष्ठित पत्रिका 'बायोरेसोर्स टेक्नोलॉजी रिपोर्ट्स' में प्रकाशित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment