Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने मासूम बच्ची को नहर में फेंका, मौत:सीतापुर में 45 मिनट के तलाशी अभियान के बाद मिला शव, पुलिस ने मां को हिरासत में लिया

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में एक मां ने अपने ही 6 माह की बच्ची को नहर में फेंक दिया। नहर में पानी का बहाव तेज होने से मासूम की मौत हो गई। मां को नहर में फेंकते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने देख लिया। तत्काल परिजन व ग्रामीण नहर में कूद गए। कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। लगभग 45 मिनट की तलाश अभियान के बाद बच्ची को बाहर निकाला। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्ररारंभिक जानकारी के अनुसार मां मानसिक रूप से बीमार थी। यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे सिधौली के हुसैनगंज गांव में हुई। खबर से जुड़ी देखिए दो तस्वीरें… अब पढ़िए पूरी घटना… हुसैनगंज गांव में रहने वाले चंद्रिका प्रसाद अपने बेटे विपिन व बहु वंदना के साथ रहते है। बेटे विपिन व बहु वंदना की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। वंदना बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वंदना का परिवार वाले इलाज करा रहे थे। 6 महीने पहले वंदना को एक बेटी हुई। शनिवार सुबह 11 बजे वंदना अपनी 6 महीने की बच्ची काव्या को लेकर बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल गई। परिजनों जानकारी होते ही वे भी पीछे-पीछे निकले। गांव के बाहर शारदा नहर के किनारे वंदना ने मासूम बच्ची को नहर में फेंक दिया। उसे नहर में फेंकते हुए पीछे आ रहे परिजनों ने देख लिया। 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मिली बच्ची वे सभी अन्य ग्रामीणों के साथ नहर में बच्ची को तलाशने के लिए कूद गए। नहर में बहाव तेज था। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची बरामद हुई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लाया गया। सीएचसी में लाने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मनीष मिश्र ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है। इस पूरी घटना के बारे में पुलिस मां से पूछताछ कर रही है। मानसिक रूप से कमजोर थी मां पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही महिला शनिवार सुबह करीब 11 बजे किसी घरेलू विवाद के बाद अपनी छह माह की बच्ची काव्या को लेकर गांव के किनारे स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंची। नहर में पानी का बहाव तेज था, तभी महिला ने बच्ची को नहर में फेंक दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत पर खड़ी सीएनजी कार में लगी आग:जालौन में देखते ही देखते वाहन जलकर खाक
    Next Article
    एकता ने लॉन्च किया ‘हुनर’, कलाकारों को मिलेगा नया मंच:बालाजी टेलीफिल्म्स की नई कंपनी एक्टर्स-क्रिएटर्स को देगी बेहतर मौके, गाइडेंस और मजबूत प्लेटफॉर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment