Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने पहले जहर पिलाया, बेटी संग फंदे पर लटकी:बहू से मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था, लखीमपुर में तड़पती मिली बड़ी बेटी

    10 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर दे दिया। रस्सी से फंदा बनाकर खुद छोटी बेटी के साथ लटक गई। इस दौरान बड़ी बेटी फर्श पर तड़पती रही। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां और छोटी बेटी को मृत बता दिया। मां बेटी ने जिस कमरे में सुसाइड किया, वहां मेज पर एक सादा पेपर और पेन मिला। पुलिस मान रही है कि सुसाइड से पहले कुछ लिखने की कोशिश की गई। जांच में सामने आया है कि बीते दिन मोबाइल को लेकर महिला का बहू से झगड़ा हुआ था। घटना शुक्रवार सुबह मैलानी के काकोरी गांव की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से… काकोरी गांव के रहने वाले विजेंद्र कुमार के परिवार में पिता दाताराम विश्वकर्मा और पत्नी फूलकुमारी (50) और दो बेटियां निमिशा (19) के अलावा कंचन (23) हैं। एक बेटे पवन की एक महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ विजेंद्र के साथ ही रहती है। विजेंद्र के गांव में दो मकान हैं। पूरा परिवार एक ही मकान में रहता है। वहीं, गली के उस पार बना दूसरा मकान इस समय खाली था। विजेंद्र के छोटे भाई नृपेंद्र ने बताया- शुक्रवार सुबह 9 बजे तक सबकुछ ठीक था। विजेंद्र खेत गए हुए थे। करीब 11 बजे तक घर में कोई हलचल नहीं हुई। विजेंद्र की बहू अपने बच्चों के साथ छत पर थी। इसी दौरान सास फूलकुमारी दूसरे वाले मकान में दो बेटियों के साथ चली गईं। बहू बोली- यहां कोई नहीं, सब दूसरे मकान में गए नृपेंद्र ने बताया कि पुराने घर पर आवाज लगाई तो बहू ने बताया कि घर में कोई नहीं है। सभी लोग सामने वाले मकान गए हैं। उस मकान में गया तो आंगन के पास फर्श पर भतीजी कंचन तड़प रही थी। ये देखकर होश उड़ गए। अंदर गया तो दूसरे कमरे में निमिशा और भाभी फंदे पर लटकी थीं। मैंने शोर मचाया तो पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूलकुमारी और निमिषा को मृत घोषित कर दिया। भतीजी कंचन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस की थ्योरी में क्या निकलकर आया, पढ़िए पुलिस के मुताबिक, घर के हालत देखकर ऐसा लगता है कि फूलकुमारी ने पहले निमिशा और कंचन को जहर दिया। उसके बाद निमिशा को चारपाई की रस्सी के सहारे पंखे के कुंड से लटकाया। उसके बाद खुद भी जहर खाकर रस्सी के दूसरे छोर से खुद फंदा बनाकर लटक गई। जबकि बड़ी बेटी कंचन की जहर खाने के बाद हालत बिगड़ गई। वो फर्श पर तड़पती मिली। इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हुई थी गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घर की तलाशी में कमरे से एक सादा कागज और पेन रखा मिला। माना जा रहा है कि महिला या उसकी बेटियों में से कोई सुसाइड नोट लिखना चाहता था, लेकिन नहीं लिख पाईं। परिवार वालों का कहना है कि करीब दो महीने पहले 3 दिसंबर को परिवार के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। बेटी की 3 महीने बाद आनी है बारात विजेंद्र के बुजुर्ग पिता दाताराम ने बताया- बड़ी पोती कंचन की शादी फिक्स हो चुकी है। उसकी तीन महीने बाद बारात आनी है। घर में कल शाम को मोबाइल को लेकर झगड़ा भी हुआ था। बेटियां और बहू के ज्यादातर समय मोबाइल चलाने से विजेंद्र नाराज था। उसने मोबाइल छीनकर बक्से में बंद कर दिया था। पोते की मौत के बाद बहू प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करती रहती है। संसारपुर चौकी इंचार्ज ने जितेंद्र ने बताया- पुलिस घटना की हर एंगल पर जांच कर रही है। पारिवारिक झगड़े की बात भी सामने आ रही है। सभी परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; थोड़ी देर में अंतिम यात्रा श्मशान पहुंचेगी क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं':सहारनपुर में दो लड़कियों ने लिखा; हिंदू रक्षा दल बोला- टैक्स नहीं देते तो चलेंगे क्यों
    Next Article
    पलवल में पानी के टैंक में गिरकर बच्चे की मौत:बूस्टर में ढक्कन न होने से हुआ हादसा; दो कंपनियों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment