Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पलवल में पानी के टैंक में गिरकर बच्चे की मौत:बूस्टर में ढक्कन न होने से हुआ हादसा; दो कंपनियों पर केस दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    पलवल में कैलाश नगर में बन रहे बूस्टर पर खेलते-खेलते एक 11 वर्षीय बच्चे की खुले पानी के टैंक में गिरकर डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। कैंप थाना पुलिस ने बूस्टर और टैंक का निर्माण कार्य कर रही दो कंपनियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, जिला उटावा (उत्तर प्रदेश) के करनगंज निवासी और वर्तमान में कैलाश नगर में रह रही रीना पत्नी जगदीश ने शिकायत दी कि वह वर्ष 2022 से अपने तीन बेटों के साथ किराए के मकान में रहती है। 26 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका 11 वर्षीय बेटा शिवम घर से खेलने के लिए निकला था। शिवम कैलाश नगर में बन रहे गोविंद नगर बूस्टर पर खेल रहा था। बूस्टर के अंदर पानी के टैंक के ऊपर बने होल पर न तो ढक्कन था और न ही कोई जाली लगी हुई थी। इसी कारण खेलते समय शिवम उस खुले टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। कई बार की गई थी ढक्कन लगाने की मांग रीना ने बताया कि उन्होंने कई बार निर्माण कार्य कर रही कंपनियों हरिओम इंजिनियर मैसर्ज होरिकाम इंजीनीयर्स और सिल्पा होरिकाम जेवी हैदराबाद से टैंक पर ढक्कन लगाने की मांग की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। दो कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज कैंप थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक शिवम की मां की शिकायत पर हरिओम इंजिनियर मैसर्ज होरिकाम इंजीनीयर्स और सिल्पा होरिकाम जेवी हैदराबाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106, 282 और 290 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने पहले जहर पिलाया, बेटी संग फंदे पर लटकी:बहू से मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था, लखीमपुर में तड़पती मिली बड़ी बेटी
    Next Article
    1000 करोड़ का ठग दुबई से गिरफ्तार:ED शाइन सिटी के प्रमोटर को लखनऊ लाएगी; यूपी में दर्ज हैं 554 FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment