Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां से मारपीट, युवक ने DM-SP से शिकायत:ललितपुर में राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

    20 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के कस्बा बानपुर में एक युवक ने दबंगों पर राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गुरुवार दोपहर युवक ने जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। युवक का कहना है कि 25 दिन पहले उसकी मां के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन पुलिस ने सही धाराओं में FIR दर्ज नहीं की। बानपुर निवासी सूरज पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि उसका गांव के राहुल, पुष्पेंद्र और हरीराम से विवाद चल रहा है। आरोपी उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने रात 12 बजे उसके घर आकर धमकी दी। सूरज के अनुसार, 2 जून को सुबह 10 बजे उसकी मां धनुष घर पर अकेली थीं। तभी राहुल, पुष्पेंद्र और हरीराम लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों, लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी व सरिया से मारपीट की। इस हमले में उसकी मां को गंभीर चोटें आई थीं। अब आरोपी लगातार राजीनामा के लिए धमका रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने पीड़ित की समस्या सुनने के बाद तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायली तकनीक से तैयार हो रही सब्जियों की पौध:चंद्रभानपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किसान कर सकते हैं बुकिंग
    Next Article
    फतेहपुर सीकरी के चिरमोली गांव में दो 20 साल से:शिकायत के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment