Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं स्पा सेंटर खुलवा दूंगा, नहीं तो मूंछ मुंडवा दूंगा...ऑडियो:जिला बदर ऋषभ ठाकुर ने स्पा सेंटर संचालिका से मांगी रंगदारी, बोला- पुलिस से बात हो गई

    13 hours ago

    1

    0

    बरेली में स्पा सेंटरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का स्टिंग होने के बाद अब वसूली का खेल शुरू हो गया है। बजरंग दल से निष्कासित और जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर का एक 17 मिनट 31 सेकंड का ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में ऋषभ और उसका साथी आशु यादव एक स्पा संचालिका को धमकाते हुए पैसे मांग रहे हैं। ऋषभ खुद को कैफे कांड का मुख्य आरोपी बताकर संचालिका को अपना खौफ दिखा रहा है और कह रहा है कि बिना मेरी मर्जी के शहर में कोई ऑफिस नहीं खुलेगा। इस पर स्पा सेंटर का स्टिंग करने वाले हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिंमाशु पटेल ने कहा- ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। अब वो पैसों की वसूली के लिए संगठन की बदनामी कर रहे हैं। स्पा सेंटर पर हुई छापेमारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें … वीडियो डिलीट करने के बदले मांगे पैसे वायरल ऑडियो में आरोपी ऋषभ ठाकुर दावा कर रहा है कि उसने ही स्पा सेंटर पर लड़के भेजकर स्टिंग करवाया था। अब वह संचालिका से कह रहा है कि अगर सोशल मीडिया से वीडियो हटवाना है और स्पा दोबारा खुलवाना है, तो 'खर्चा-पानी' देना होगा। अब वायरल ऑडियो में हुई बातचीत को पढ़िए… 17 मिनट का 'वसूली' ऑडियो ऋषभ ठाकुर और आशु यादव पूरी बातचीत में स्पा सेंटर संचालिका को धमकाते है। ऋषभ स्पा सेंटर संचालिका से बोला- आपके स्पा सेंटर की जानकारी मुझे एक हफ्ते से मिल रही थी। हमने लड़के भेजे थे। आपके यहां जितनी हिंदु लड़कियां हैं वो मुसलमान-मुल्लों के साथ जा रही थी। बहन जब हम देश-धर्म के लिए लड़ रहे हैं तो आप ऐसा स्पा सेंटर क्यों चला रही है। स्पा सेंटर चलाने के नियम भी हैं। मैं जिम्मेदारी लेता हूं, कल ही खुलवा दूंगा ऑफिस ऋषभ ठाकुर और आशू यादव के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस प्रशासन को भी ताक पर रख रहे हैं। ऑडियो में वो साफ कह रहे हैं कि उसकी अधिकारियों से बात हो गई है और वह खुद खड़े होकर स्पा सेंटर खुलवाएगा। उसने यहां तक कह दिया कि अगर उसके रहते स्पा पर कोई आ जाए तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। ऋषभ और आशु लगातार संचालिका पर दबाव बना रहे हैं कि पहले पेमेंट करो, उसके बाद ही वीडियो हटेगा और काम शुरू होगा। हिमांशु पटेल ने की सख्त कार्रवाई की मांग इस पूरे मामले पर हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल, जिन्होंने स्पा सेंटरों का स्टिंग किया था। उन्होंने बताया- हिंदू जागरण मंच और गौ रक्षकों की टीम पिछले कई दिनों से इस सेंटर की रेकी कर रही थी। पूरे बरेली में इस तरह के कई सेंटर हैं। यहां न केवल देह व्यापार हो रहा है, बल्कि 'लव जिहाद' जैसी साजिशों को भी अंजाम दिया जा रहा है। मैं और गौ रक्षक निर्दोष राठौर ने ग्राहक बनकर इस पूरे रैकेट की पोल खोल दी। ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को बहुत पहले ही संगठन से निकाला जा चुका है। ऋषभ पहले से ही जिला बदर है और संगठन की आड़ में बदनामी कर रहा है। हिमांशु पटेल बोला- पुलिस भी इस मामले पर सुस्त दिखाई दी। स्टिंग करके जब मैंने पुलिस को जानकारी दी। तो पुलिस स्पा सेंटर तो गई। लेकिन सभी लड़कियां पुलिस के सामने से ही निकल गईं और पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा। शिकायत के बावजूद स्पा सेंटरों में चल रहे गलत कामों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। हमारी मांग है कि ऐसे रंगदारी मांगने वालों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए। क्योंकि ये लोग स्पा सेंटर के अंदर लव-जिहाद चला रहे हैं। हमारी हिंदु लड़कियों को फंसाकर गलत काम करवा रहे हैं। उन्हें पैसों का लालच देते हैं फिर इस गंदे काम में शामिल कर लेते हैं। स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट बरेली में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एक स्पा सेंटर का स्टिंग ऑपरेशन किया था। स्टिंग के सामने आते ही आरोपी संचालक ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे। मामला की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस वहां पहुंची। स्पा सेंटर में छानबीन की गई। वहां कोई नहीं मिला। पुलिस अब स्टिंग के वीडियो और ऑडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है। ……………… ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी के फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पूरा परिवार रिश्तेदार की बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल होकर इटावा से औरैया आ रहा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री दयाशंकर का इंतजार करते-करते थके मंत्री आशीष पटेल:सड़क किनारे कुर्सी डलवाकर बैठे, बोले- जिनके पास बड़े लोग, उनका लेट आना लाजिमी
    Next Article
    नोएडा में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, एक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, हादसे के समय काम रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment