Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री दयाशंकर का इंतजार करते-करते थके मंत्री आशीष पटेल:सड़क किनारे कुर्सी डलवाकर बैठे, बोले- जिनके पास बड़े लोग, उनका लेट आना लाजिमी

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का इंतजार करते-करते मंत्री आशीष पटेल थक गए। 20 मिनट तक उन्होंने सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार किया। थकने पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर पर स्थित अपने घर से कुर्सी मंगवाई। कुर्सी पेड़ के नीचे रखकर बैठ गए। एक घंटे बाद दया शंकर सिंह पहुंचे। उनके देर से पहुंचने पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा- जिसका दिल बड़ा होता है, उनके पास लोग बड़े होते हैं। जब लोग बड़े होते हैं तो देर से आना स्वाभाविक है। दरअसल, आज सुबह 10 बजे माल एवेन्यू-1 से लखनऊ-चित्रकूट नई बस सेवा की शुरुआत होनी थी। मंत्री दयाशंकर और आशीष हरी झंडी दिखाकर बस को चित्रकूट (हनुमानगंज) के लिए रवाना करना था। आशीष पटेल समय पर पहुंचे, लेकिन दयाशंकर सिंह 11 बजे पहुंचे। फिर दोनों ने बस सेवा की शुरुआत की। मंत्री दया शंकर सिंह के कार्यक्रम में लेट पहुंचने का सिलसिला नया नहीं है। उनके देर से पहुंचने को लेकर सीएम योगी भी चुटकी ले चुके हैं। कहा था-मंत्रीजी आज टाइम पर आ गए, लगता है बसों की टाइमिंग भी ठीक कर देंगे। 3 तस्वीरें देखिए… इन प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी बस यह नई बस लखनऊ से चित्रकूट के बीच ऊंचाहार, लेहदरी गंगा पुल, सिराथू, राजापुर से होकर चित्रकूट के हनुमानगंज पहुंचेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों, लखनऊ से चित्रकूट दर्शन के लिए जाने वालों को सीधी सुविधा मिलेगी। हनुमानगंज, प्रसिद्ध स्थल हनुमानधारा से सटे गांव का नाम है। धार्मिक और ग्रामीण यात्रियों को मिलेगा लाभ चित्रकूट धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इस नई बस सेवा से श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। परिवहन विभाग के अनुसार, यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है, ताकि क्षेत्रीय संपर्क और अधिक सशक्त हो सके। आलमबाग से चित्रकूट रूट का टाइमटेबल चित्रकूट से आलमबाग रूट का टाइमटेबल दयाशंकर सिंह को सीएम बोले थे- मुझे लगा 1 घंटे लेट पहुंचेंगे सितंबर 2025 में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिवहन विभाग का बड़ा प्रोग्राम था। उसमें 400 नई बसों, लखनऊ के लिए 8 ई-बसों, डिजिटल बस ट्रैकिंग सिस्टम के साथ कई कार्यों के उद्घाटन किया गया। वहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर दयाशंकर सिंह के लिए कहा था- कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए सुबह 11 बजे का समय बताया गया था, लेकिन मेरा मानना था कि मंत्रीजी 1 घंटे लेट 12 बजे तक ही पहुंचेंगे। मैं मीटिंग में था, तभी मुझे बताया गया कि मंत्री जी 10 बजे ही पहुंच गए। वह समय से पहले आ गए, यह बड़ी बात है। अब बसों की टाइमिंग भी ठीक कर ही देंगे। इसका मतलब यह है कि अब वह भी चाहते हैं कि परिवहन विभाग के जो बस स्टेशन हैं, वो भी इसी प्रकार से सुंदर और व्यवस्थित बनें। -------------------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में वकील को दौड़ा-दौड़ाकर मारा...CCTV : 30 बाउंसरों-गार्डों ने 2 दोस्तों को जमीन पर गिराकर रॉड से पीटा, सिर फटा लखनऊ में प्राइवेट हॉस्पिटल के करीब 30 बाउसंरों और गार्डों ने वकील और उनके दो दोस्तों की जमकर पिटाई की। वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोस्तों को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडे और लोहे से पीटा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ से सराय काले खां तक रैपिड रेल का ट्रायल:बेगमपुल से दौड़ी नमो भारत, 55 मिनट में पहुंची; 22 फरवरी को PM दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article
    मैं स्पा सेंटर खुलवा दूंगा, नहीं तो मूंछ मुंडवा दूंगा...ऑडियो:जिला बदर ऋषभ ठाकुर ने स्पा सेंटर संचालिका से मांगी रंगदारी, बोला- पुलिस से बात हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment