Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के मेडिकल अस्पताल को मिली नई प्रमुख अधीक्षक:सहारनपुर के जिला अस्पताल से आई डॉ सुधा कुमारी ने किया पदभार ग्रहण

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के LLRM मेडिकल अस्पताल में बने सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय में प्रमुख अधीक्षक के पद पर डॉ. सुधा कुमारी ने मंगलवार को कार्यभार संभाला। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। इससे पहले वे जिला चिकित्सालय सहारनपुर में तैनात थीं। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर निवर्तमान प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने गुलदस्ता भेंट कर डॉ. सुधा कुमारी का स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सुधा कुमारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर देने की बात कही। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता सहित चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारी और संकाय सदस्य मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने कहा कि डॉ. सुधा कुमारी के नेतृत्व में चिकित्सालय की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई प्रमुख अधीक्षिका के अनुभव का लाभ आमजन को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में एमएड, बीएड परीक्षा शुरू:3 जिलों के 15 केंद्रों पर 3121 परीक्षार्थी शामिल, 132 अनुपस्थित
    Next Article
    मिर्जापुर में सीवर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, नपा अध्यक्ष नाराज:जल निगम को 24 घंटे में मरम्मत करने का अल्टीमेटम, कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment