Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के कोच पोलार्ड की 15% मैच फीस काटी:एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, फोर्थ अंपायर को अपशब्द कहे थे

    7 hours ago

    2

    0

    मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया। मैच रेफरी ने उन पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा। 39 साल के दिग्गज बल्लेबाज ने गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में फोर्थ अंपायर से बहस की। उन पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे। इस मैच को मुंबई ने 6 विकेट से जीता। फोर्थ अंपायर से मैच के दौरान बहस की मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर में चौथे अंपायर से बहस के दौरान पोलार्ड ने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। मैच रेफरी पंकज धरमानी ने इसे IPL आचार संहिता के 'लेवल 1' का उल्लंघन माना। पोलार्ड पर कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के तहत आरोप लगाए गए, जो मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है। मैच के बाद सुनवाई में पोलार्ड ने गलती स्वीकार कर ली। उन्होंने मैच जुर्माना और प्रतिबंध मंजूर कर लिया। लेवल 1 का अपराध स्वीकार करने के बाद IPL नियमों के मुताबिक अब औपचारिक सुनवाई नहीं होगी। पोलार्ड के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया। IPL नियमों के अनुसार तय समय सीमा में 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी या कोच पर एक या अधिक मैचों का सस्पेंशन लगाया जा सकता है। यह पोलार्ड के लिए चेतावनी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पहले भी विवादों में रहे हैं पोलार्ड मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच पोलार्ड का विवादों से पुराना नाता रहा है। खिलाड़ी के तौर पर वे अंपायरों और विपक्षी खिलाड़ियों से भिड़ते रहे हैं। एक मशहूर वाकये में उन्होंने अंपायर के मना करने पर मुंह पर टेप लगा लिया था। कोच बनने के बाद उन पर यह पहली बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई है। --------------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए फ्रांस की टीम घोषित:एमबाप्पे कप्तानी करेंगे, फॉरवर्ड लाइन में डेम्बेले और डौए जैसे नाम
    Next Article
    रवि शास्त्री ने सैमसन को कप्तान बनाने की पैरवी की:कहा- संजू 2028 टी-20 वर्ल्डकप के लिए कैप्टेंसी के विकल्प हो सकते हैं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment