Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज में होली पर हाई अलर्ट:सभी डॉक्टरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, विशेष रोस्टर लागू

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में होली पर्व के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 4 मार्च को मनाए जाने वाले रंगोत्सव के लिए अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। सभी को अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहने को कहा गया है। प्रशासन के अनुसार, होली पर अक्सर मारपीट, सड़क दुर्घटनाएं और रंगों से संबंधित आंख व त्वचा की समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। होली के दिन इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एक विशेष ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है। इमरजेंसी कक्ष में एक मेडिकल ऑफिसर, दो जूनियर रेजिडेंट, सात स्टाफ नर्स और सात मल्टी पर्पज वर्कर तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आंख, चर्म रोग, हड्डी रोग, सर्जरी और मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सकों को ऑन-कॉल रखा गया है। चर्म रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और सर्जन को विशेष रूप से ऑनलाइन उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत बुलाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त वार्ड होली के दिन इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। यदि किसी कारणवश रोगियों की भीड़ बढ़ती है, तो नवीन ओपीडी में 20 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को वहां भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। वार्ड से लेकर इमरजेंसी तक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विशेष रूप से रंगों से आंखों और त्वचा को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए संबंधित दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर भी स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। त्योहार के मद्देनजर किसी भी कर्मचारी की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। प्रशासन का दावा—पूरी तैयारी मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि होली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है और पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना ही प्राथमिक लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज में तैनात सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन का दावा है कि होली पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज पूरी तरह तैयार है और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय लखनऊ में हाउस अरेस्ट:संविदाकर्मी की मौत पर शोक जताने जा रहे थे, पुलिस ने रोका; प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा- मेरे जाने से क्या बदल जाएगा?
    Next Article
    मथुरा में किशोर की संदिग्ध मौत का मामला:ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment