Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष:विजया रहाटकर ने 48 मामलों पर की सुनवाई, पॉश एक्ट की समीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को महिलाओं की समस्याओं पर जनसुनवाई की। विकास भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आयोग के पास पहले से दर्ज मामलों सहित कुल 48 प्रकरणों पर सुनवाई हुई। मौके पर पहुंचीं कई महिलाओं की शिकायतें भी सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि कई महिलाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में उनका लाभ नहीं ले पा रही हैं। इस पर अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं और बालिकाओं को इन योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे उन्हें वास्तविक लाभ मिल सके। जनसुनवाई के बाद एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें महिला सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और उनके जमीनी स्तर पर प्रभाव पर चर्चा हुई। अधिकारियों से योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच और उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। पॉश एक्ट (यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम) के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष ने कुछ प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए। अध्यक्ष विजया रहाटकर ने 'तेरे मेरे सपने' नाम से प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे विवाह से पहले ही जागरूकता और आपसी समझ विकसित हो सकेगी। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आयोग की अध्यक्ष के आगमन पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी की शादी तय, विवाहिता ने थाने में शिकायत की:हरदोई में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप
    Next Article
    मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत:खांसी की दवा लेने आई थी, परिजनों ने लगाया गलत इलाजका आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment