Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडलायुक्त के दौरे से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारियां तेज:रंग-रोगन और साफ-सफाई का हो रहा काम, अधिकारी ले रहे व्यवस्थाओं का जायजा

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्ट्रेट भवन में रंग-रोगन और रंगाई-पुताई का काम तेजी से कराया जा रहा है। परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ मुख्य द्वार और कार्यालयों के बाहर आकर्षक गमले सजाए जा रहे हैं। अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। नगर पालिका की टीम भी सक्रिय रूप से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है, ताकि मंडलायुक्त के आगमन से पहले सभी तैयारियां चाक-चौबंद हों। सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। प्रशासनिक अमला इसी को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:एटा में 200 कर्मचारियों की ACP लागू नहीं, वेतन पत्र भी जारी नहीं
    Next Article
    हापुड़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम निरस्त:आज 517 जोड़ों का होना था विवाह, अव्यवस्था मिलने पर फर्म ब्लैकलिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment