Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम निरस्त:आज 517 जोड़ों का होना था विवाह, अव्यवस्था मिलने पर फर्म ब्लैकलिस्ट

    20 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज 517 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम में अव्यवस्था और अनियमितताएं पाए जाने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक पांडेय ने संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्यक्रम मंगलवार को रामलीला मैदान में होना था। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए लगाए गए पंडाल में फटे और गंदे कपड़ों का इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ ही, भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु गौतम ने निरीक्षण के दौरान इन कमियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। इस विवाह कार्यक्रम के लिए मुकुल वेडिंग्स नामक फर्म को 75 लाख रुपये का टेंडर दिया गया था। यह फर्म पहले भी प्रदेश के अन्य जनपदों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। अनियमितताओं की जानकारी मिलने पर डीएम ने मामले का संज्ञान लिया और कार्यक्रम को तत्काल निरस्त करने का आदेश दिया। डीएम अभिषेक पांडेय ने फर्म को जिले में ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही निदेशालय को भी पत्र लिखा है। इस पत्र में अनुरोध किया गया है कि भविष्य में इस फर्म को कहीं और काम न दिया जाए। सीडीओ हिमांशु गौतम ने बताया कि ठेकेदार को 75 लाख रुपये का टेंडर दिया गया था, लेकिन गरीब परिवारों की शादियों में बड़े स्तर पर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण समाज कल्याण विभाग की लापरवाही भी सामने आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडलायुक्त के दौरे से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारियां तेज:रंग-रोगन और साफ-सफाई का हो रहा काम, अधिकारी ले रहे व्यवस्थाओं का जायजा
    Next Article
    बच्ची को रौंदने वाला ट्रक सीसीटीवी में दिखा:हादसे के बाद तेज रफ्तार में भागते नजर आया, पुलिस 24 घंटे बाद भी पकड़ नहीं सकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment