Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडलायुक्त राजेश कुमार ने रुदौली तहसील का निरीक्षण किया:लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ जिले के रुदौली तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने नजारत कार्यालय का जायजा लिया, जहां उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद, उन्होंने राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया और दस्तावेजों के संरक्षण तथा डिजिटलीकरण की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।मंडलायुक्त ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने फाइलों के उचित रखरखाव और आईटीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ विभिन्न पटलों और अनुभागों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने नजारत अनुभाग, वेतन लिपिक/विविध लिपिक कक्ष, राजस्व सहायक कक्ष और ई-गवर्नेस सेल सहित अन्य कार्यालय कक्षों में अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के निस्तारण और जनसुविधाओं की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओं, वेतन वृद्धि, मानव सम्पदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति विवरण, रिट संबंधी प्रकरणों और शिकायती पत्रों की समीक्षा की। लंबित एवं निस्तारित फाइलों की स्थिति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों के भुगतान, कर्मचारियों की उपस्थिति, वरासत और नए आवेदनों के लंबित होने की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त ने कार्यालय परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे वाटर कूलर, शौचालय, प्रतीक्षालय, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार तहसीलदार नायब तहसीलदार समेत सभी कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन कफ सिरप तस्करी में 5.25 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज:अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल पर कार्रवाई, मनी लांड्रिंग की बात आई सामने
    Next Article
    मथुरा में भाकियू का ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन:किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए, डील रद्द करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment