Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन कफ सिरप तस्करी में 5.25 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज:अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल पर कार्रवाई, मनी लांड्रिंग की बात आई सामने

    3 hours ago

    1

    0

    कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में आरोपी अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रावल की संपत्तियों को फ्रीज करने के लिए वाराणसी की सारनाथ पुलिस कानपुर पहुंची। यहां पर पुलिस ने विनोद अग्रवाल की सिविल लाइंस, जाजमऊ, बिरहाना रोड व देहली सुजानपुर स्थित पांच संपत्तियों को फ्रीज किया है। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 5.25 करोड़ रुपए है। इसके अलावा एक बैंक खाते को भी फ्रीज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि विनोद अग्रवाल द्वारा फर्जी बिलिंग करके कफ सिरप को बार्डर व वेस्ट बंगाल पहुंचाया जा रहा था। इसके अलावा मनी लांड्रिंग की बात भी सामने आई है। दो फर्मों पर की गई फर्जी बिलिंग एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि प्रदेश भर में कोडीन तस्करी को लेकर मुकदमें लिखे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मुकदमा वाराणसी के सारनाथ थाने में लिखा गया था। इसमें ड्रग इंस्पेक्टर की कार्यवाही में सामने आया कि कुछ फर्जी फर्म एमके हेल्थकेयर प्रयागराज व पीडी फार्मा सारनाथ वाराणसी द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि कानपुर के बिरहाना रोड स्थित अग्रवाल ब्रदर्स जिसके मालिक विनोद अग्रवाल हैं। इनके द्वारा भी दोनों फर्मों पर कोडीन युक्त कफ सिरप की फर्जी बिलिंग की गई है। फर्मों में नहीं आया एक भी सिरप पुलिस की जांच में पाया गया कि दोनों फर्मों में एक भी सिरप नहीं आया है। जांच में यह भी सामने आया है कि जो भी तस्करी का पैसा है। वह पीडी फार्मा व एमके हेल्थकेयर के जरिए वापस आकर अग्रवाल ब्रदर्स के खाते में आ गया, जिसकी कीमत करोड़ों में है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। तीन संपत्ति विनोद व दो पत्नी और बेटे के नाम एसीपी सारनाथ ने बताया कि पुलिस कार्यवाही में एनडीपीएस के 68 एफ सेक्शन के तहत अपराध से अर्जित धन से बनाई गई संपत्ति को फ्रीज किया गया है। इसके तहत कानपुर के सिविल लाइंस स्थित गोपाला विहार में दो प्लाट, देहली सुजानपुर, जाजमऊ व बिरहाना रोड में संपत्ति को फ्रीज किया गया है। इन पांचों संपत्तियों में बिरहाना रोड वाली संपत्ति कामर्शियल है। इसके अलावा अन्य सभी रेजिडेंशियल हैं। इसके अलावा एक खाता भी फ्रीज किया गया है, जिसमें लगभग 37 लाख रुपए हैं। इन संपत्तियों में बिरहाना रोड की संपत्ति सविता अग्रवाल व देहली सुजानपुर की संपत्ति शिवम अग्रवाल के नाम पर है। इसके अलावा अन्य तीन संपत्तियों विनोद अग्रवाल के नाम पर हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत 5.25 करोड़ रुपए है। वी ब सी लेवल की फर्मों में होती थी फर्जी बिलिंग वाराणसी पुलिस ने बताया कि विनोद अग्रवाल पर कानपुर के कलक्टर थाने में भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमें में भी मुख्य अभियुक्त हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि विनोद अग्रवाल सुपर स्टाकिस्ट हैं जो कि एसकफ सिरप को कंपनी से लेते हैं। इसके बाद बी व सी लेवल की कंपनी में फर्जी बिलिंग के जरिए वेस्ट बंगाल व बार्डर के क्षेत्रों में डायवर्ट करते हैं। पूरे मामले में मनी लांड्रिंग का मामला भी सामने आया है। 11 नवंबर को पड़ा था छापा 11 नवंबर 2025 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लखनऊ से आकर बिरहाना रोड स्थित अग्रवाल ब्रदर्स में छापा मारा था। छापे के दौरान फर्म के मालिक विनोद अग्रवाल मौके से फरार हो गए थे। जांच में मात्रा से अधिक कफ सिरप व कई अनियमितताएं पाई गई। छापे के बाद कलक्टरगंज थाने में मुकदमा लिखा गया। मुकदमा लिखे जाने के बाद से विनोद अग्रवाल फरार चल रहा था। 25 जनवरी 2026 को विनोद अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मुकदमा लिखे जाने के बाद से हरियाणा में किराए के मकान में रह रहा था। फिलहाल यह पुलिस रिमांड पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर प्रदर्शन:भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    मंडलायुक्त राजेश कुमार ने रुदौली तहसील का निरीक्षण किया:लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment