Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडप से विदा होकर आंगनबाड़ी का इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:दूल्हा हाथ पकड़कर विकास भवन में ले गया, बोला-पत्नी का हर कदम दूंगा साथ

    11 hours ago

    1

    0

    शादी की खुशियों और रस्मों के बीच जब अधिकतर लोग जश्न में डूबे होते हैं, उसी समय एक नवविवाहित जोड़े ने जिम्मेदारी और सपनों को पूरा करने का जज्बा दिखाया। फेरों के तुरंत बाद दुल्हन अनीशा अपने दूल्हे के साथ सीधे आंगनबाड़ी भर्ती के इंटरव्यू में पहुंच गईं। पति अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर उसे अंदर तक छोड़कर आया। विकास भवन में जब दुल्हन लाल लहंगे में और दूल्हा शादी के परिधान में पहुंचे तो वहां मौजूद अभ्यर्थियों और कर्मचारियों की नजरें ठहर गईं। कुछ देर के लिए पूरा परिसर चर्चा का विषय बन गया। मनोज ने बताया कि तीन माह पहले उनकी अनीशा से मुलाकात हुई थी। अनीशा उनके साइबर कैफे पर आई थीं। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। बातचीत होने लगी। ऐसे में उन्होंने शादी करने का फैसला किया। दोनों के घर वाले भी उनके रिश्ते के लिए तैयार थे। 21 फरवरी को उनकी शादी हुई। शादी से एक दिन पहले ही उन्हें पता चला कि पत्नी अनीशा ने आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए आवेदन किया था। रविवार को उनका इंटरव्यू है। अनीशा ने उन्हें बताया कि वो इंटरव्यू देना चाहती है। मगर, शादी के तुरंत बाद कैसे गांव से शहर में पहुंचेगी। एक बार तो उनके मन में आया कि इंटरव्यू छोड़ देती हूं, लेकिन मैंने सोचा कि इंटरव्यू तो दिलवाना है। घर वालों से बात की। कहाकि शादी में फेरे की रस्में जल्दी पूरी कराकर विदाई करानी है। दुल्हन को विदा कराकर घर की बजर सीधे आगरा विकास भवन ले जाऊंगा। घर वालों ने भी दिया साथ दूल्हे मनोज ने बताया कि दोनों के परिजन इसके लिए राजी हो गए। उन्होंने खुशी जाहिर की। वो सीधे मंडप से दुल्हन को विदाकर विकास भवन आए हैं। वो चाहते हैं कि पत्नी अपने पैरों पर खड़ी हो। उसने जो सपने देखे हैं उसे पूरा करने में मदद करूं। वहां मौजूद लोगों ने इस जज्बे की सराहना की। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि यह दृश्य प्रेरणादायक है । खुशियों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते इस नवविवाहित जोड़े ने यह संदेश दिया कि सपनों को पूरा करने का हौसला हो तो कोई भी परिस्थिति बाधा नहीं बन सकती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद बनाया VIDEO:कहा- मैं बालिग हूं, घरवाले कार्रवाई करें तो न मानी जाए, मम्मी-पापा मुझे माफ करना
    Next Article
    शादी से इंकार करने पर गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड:सहारनपुर में एक साल से अफेयर चल रहा था, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment