Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीडियाकर्मी को मिली धमकी,AIMIM नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज:हरदोई में धमकी देने का आरोप, परिवार में दहशत,जान-माल का खतरा जताया

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मीडिया कर्मी और कुछ लोगों के बीच विवाद सामने आया है। हिंदी अखबार के संपादक ने शुक्रवार बीती देर रात्रि 30 अक्टूबर को 9.30 बजे शहर कोतवाली में तहरीर देकर अभद्र टिप्पणियां करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मीडियाकर्मी के मुताबिक, AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के वायरल भाषण के जवाब में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर यूपी में अब्दुल दरी नहीं बिछाता है शीर्षक से एक पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियों का सिलसिला शुरू हो गया। तस्वीर के साथ पोस्ट साझा करने का आरोप कलीम उल्ला फारुकी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 अक्टूबर को मालिक मोनिस ने उनकी तस्वीर के साथ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की। इसके बाद पोस्ट पर कई अन्य लोगों ने भी कथित तौर पर अमर्यादित और असंसदीय टिप्पणियां कीं। पत्रकार का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है, उनके परिवार में भय का माहौल है परिवार धमकियों से डरा और सहमा हुआ है, मामले में पत्रकार ने 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच साइबर क्राइम को सौंप दी थी। हालांकि, पत्रकार का आरोप है कि जांच के बीच भी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां जारी रहीं। लगातार टिप्पणियों से जान-माल का खतरा जताया पत्रकार कलीम उल्ला फारुकी के अनुसार, 30 अक्टूबर को एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं। उन्होंने लगातार हो रही कथित अभद्रता के चलते अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पत्रकार ने जान-माल का खतरा बताते हुए शहर कोतवाली पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बेढंगी व्यवस्था से चारों तरफ शहर जाम:ट्रैफिक में 800 पुलिसकर्मी फिर भी बीच चौराहे पर ऑटो और ई रिशा, चौराहों से पुलिस नदारद
    Next Article
    गोंडा में दहेज विवाद के बीच दुल्हन का ऑडियो मिला:बोली- पिता की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं, बारात मत लाइए, ससुर बोले- जैसी तुम्हारी मर्जी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment