Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा

    1 day ago

    3

    0

    बिहार के मधेपुरा जिले में एक अस्पताल में इलाज करा रहे दो विचाराधीन कैदी के कथित तौर पर फरार होने के कुछ घंटे के बाद ही पुलिस ने उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों कैदी जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की पांचवीं मंजिल से मंगलवार रात फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में अभियान शुरू किया।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद जुगनू उर्फ मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद हसन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ शंकरपुर और सिंहेश्वर थानों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी।सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ एक नया मामला भी दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिंह ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही के मामले में उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय कर्मियों के DA में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी, Yogi Adityanath ने जताया आभार
    Next Article
    CAPF Cadre Review पर Supreme Court सख्त, केंद्र को 30 नवंबर तक प्रस्ताव देने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment