Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Madhya Pradesh: सागर के बंडा में रात का जाम बना मौत का कारण? 6 की गई जान, 5 अस्पताल में

    38 minutes from now

    1

    0

    मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद करीब दर्जनभर लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हालांकि, अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि सभी मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।रात में बिगड़ी लोगों की तबीयतजानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अचानक कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छह लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम बंडा अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, पांच मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएमसी सागर भेजा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में 30 करोड़ के विवाह सहायता घोटाले में पूर्व CEO Shobhit Tripathi गिरफ्तारमौके पर पहुंचा प्रशासनघटना की जानकारी मिलते ही सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बंडा पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर पूरे मामले की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू कराई। बंडा में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।इन लोगों की हुई मौतपुलिस के मुताबिक, मृतकों में गोलू उर्फ चमन लोधी (45), दिग्विजय लोधी (28), करतार सिंह लोधी (30), उजियार सिंह लोधी (56), रोशन लोधी (30) और राजेंद्र लोधी (32) शामिल हैं। ये सभी सागर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, गोलू उर्फ चमन को पहले से कैंसर की शिकायत होने की जानकारी भी सामने आई है।पांच मरीजों की हालत गंभीरगंभीर हालत में बीएमसी सागर भेजे गए मरीजों में हरनाम राय (42), उत्तम नत्थू नायक (42), मंगल रजक (40), परम आदिवासी और धनसिंह आदिवासी (30) शामिल हैं।इसे भी पढ़ें: MP के PWD Engineer के तीन ठिकानों पर EOW की रेड, 11 करोड़ की संपत्ति मिलीजहरीली शराब एंगल से भी जांचप्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि छह लोगों की मौत की असली वजह क्या थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi-NCR में फिर बरसे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
    Next Article
    Kerala: Suprabhaatham ने की Kanthapuram की तरफदारी, VD Satheesan पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment