Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi-NCR में फिर बरसे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

    40 minutes from now

    1

    0

    दिल्ली, नोएडा और आसपास के एनसीआर इलाकों में रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने और बारिश के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रविवार की छुट्टी होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक जाम का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा।इन इलाकों में भारी बारिश की संभावनामौसम विभाग के मुताबिक, शाहदरा, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।इसे भी पढ़ें: PM Modi का SRCC शताब्दी समारोह में संबोधन: आपके छात्र OGs हैं, हर क्षेत्र में मचाई धूम!शनिवार को भी हुई थी तेज बारिशइससे पहले शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हुई थी। लगातार हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली थी। कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ।दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा उड़ानें लेटशनिवार को खराब मौसम का असर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। बारिश और खराब मौसम के कारण 200 से ज्यादा उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों में औसतन करीब 70 मिनट की देरी हुई, जबकि यहां से रवाना होने वाली उड़ानों में करीब 130 मिनट तक की देरी दर्ज की गई।इसे भी पढ़ें: आम आदमी की तरह PM Modi का Delhi Metro में सफर, लोगों से की बातचीत । Videoदिल्ली-एनसीआर के लिए आज कैसा रहेगा मौसम?फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं और जलभराव वाले रास्तों से बचने की कोशिश करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन से गरमाया मामला
    Next Article
    Madhya Pradesh: सागर के बंडा में रात का जाम बना मौत का कारण? 6 की गई जान, 5 अस्पताल में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment