Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माफिया अनुपम दुबे के भाई सहित 6 गिरफ्तार:गैंगस्टर मामले में 11 पर रिपोर्ट दर्ज, 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में माफिया अनुपम दुबे के ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन और अनुराग दुबे उर्फ डब्बन सहित छह लोगों को गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें माफिया अनुपम दुबे भी आरोपी हैं। अनुराग दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को जिला जज से अनुमति लेनी पड़ी थी। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों में फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया डॉ. अनुपम दुबे ठेकेदार शमीम और इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने डॉ. अनुपम दुबे, उनके भाई मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे बब्बन, अनुराग दुबे डब्बन,मोहम्मदाबाद के किलमापुर निवासी धर्मेंद्र चतुर्वेदी,मैनपुरी के बिछवां निवासी आदेश सिंह, बेवर निवासी विनीत दुबे, शहर के मोहल्ला अल्लागंज बढ़पुर निवासी महेंद्र कटियार, मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के अलीपुर पट्टी निवासी आशीष पांडेय, प्रवीन कटियार, मैनपुरी जनपद के बिछवा थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी आशुतोष द्विवेदी और इसी गांव के निवासी विजय विक्रम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित दुबे उर्फ बब्बन को डीआईओएस कार्यालय के बाहर से, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को उनके घर से और धर्मेंद्र चतुर्वेदी को किलमापुर से गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त, विनीत दुबे, महेंद्र कटियार और आदेश को अन्य स्थानों से पुलिस ने दबोचा। शुक्रवार को इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 30 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह गैंग अवैध धनार्जन और अनुचित आर्थिक लाभ के उद्देश्य से सक्रिय था। गैंग पर फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी और फर्जी बैनामे के जरिए जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। क्षेत्र में इस गैंग का इतना भय था कि लोग इनके खिलाफ गवाही देने से कतराते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश करते समय बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान सीओ सिटी भी मौके पर मौजूद थीं। वही ड्रोन कैमरा से निगरानी की गई। गैंगस्टर एक्ट में नामजद आरोपियों में अनुपम दुबे (गैंगलीडर), अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, अमित दुबे उर्फ बब्बन, विनीत दुबे उर्फ बीनू, विजय विक्रम, आशुतोष द्विवेदी उर्फ बॉबी, आदेश सिंह, आशीष पांडेय, धर्मेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू चौबे, प्रवीन कटियार और महेंद्र कटियार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया मऊ दरवाजा थाने में माफिया अनुपम दुबे जो गैंग का सरगना है। उसके सहित 11 नामजद अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इनको न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गैंगचार्ट को जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की बैठक के बाद अनुमोदित किया गया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला जज की अनुमति के बाद गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शासन तक पहुंचा आजमगढ़ का मदरसा प्रकरण:आजमगढ़ मंडल के डीआईजी और कमिश्नर को सौंपी जांच, 7 दिन में मांगी गई रिपोर्ट
    Next Article
    'विकसित भारत जी-राम जी' योजना का विरोध:गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- 'मनरेगा' वापस लाएं, नहीं तो 2027 में BJP को उखाड़ फेकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment