Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माफिया की जमीनों पर शिक्षक-वकीलों के मकान बनेंगे:योगी बोले- माफिया को ब्याज चुकाना पड़ेगा; आवास के लिए 900 करोड़ जारी

    2 hours ago

    1

    0

    CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के 90 हजार शहरी लोगों को घर बनाने के लिए 900 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान CM ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, 2017 से पहले माफियाओं ने हर जिले में जमीनों पर कब्जा किया था। इनमें से कुछ खाली करा ली गई हैं। अभी भी बड़ी संख्या में जमीनों पर कब्जा है। उन्हें भी खाली कराएं और वहां गरीबों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनवाएं। साथ ही वहां अलग-अलग ग्रुपों जैसे- वकील, टीचर, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए सस्ते मकान बनाएं। जरूरत पड़े तो उन माफियाओं की संपत्ति जब्त करो, उसी से ये निर्माण कराओ। आखिर माफिया जो शोषण किया है, उसका ब्याज भी तो उसे चुकाना होगा। 2 फोटो देखिए… सहारनपुर की महिला से योगी बोले- आपके मकान में पति किराएदार CM ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 की शुरुआत की। एक सिंगल क्लिक के जरिए 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त मिली है। CM ने 15 लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया। CM ने 6 लाभार्थी महिलाओं से बात की। हल्के-फुलके अंदाज में सहारनपुर की सुनीता से कहा, आपका पति वहां किराएदार है। ये मकान आपको PM ने दिया है। आप चाहें तो पति को बाहर कर सकती हैं। डिप्टी CM ने सपा वालों की तुलना कौए से की पहली किस्त में एक-एक लाख रुपए मिले योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 1 लाख की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। PMAY-U 2.0 के तहत प्रति लाभार्थी कुल 2.50 लाख की सहायता दी जाती है। इनमें केंद्र से 1.5 लाख और राज्य से 1 लाख शामिल हैं। यह राशि 3 किस्तों में मिलती है। कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूनाइटेड एयरलाइंस की महिला पायलट क्रैस्टन की दिलचस्प कहानी:9 की उम्र में पायलट बनने की ठानी, 22 में बिना डिग्री संभाला कॉकपिट; अब 18 हजार लोगों में सबसे सीनियर महिला अफसर हैं क्रैस्टन
    Next Article
    एंटी करप्शन ने लेखपाल को 5 हजार रुपए लेते पकड़ा:ललितपुर में सहयोगी भी गिरफ्तार, पानी में हाथ डालते ही बदला रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment