Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माफिया शैलेश सिंह की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क:मिर्जापुर में गैंगस्टर एक्ट समेत दर्ज है एक दर्जन से अधिक मुकदमें

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर शातिर अपराधी और गैंग लीडर शैलेश सिंह की करीब 15 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली गई। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पहुंची जिला मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के आदेश पर मंगलवार को मड़िहान के उपजिलाधिकारी अनेग सिंह की देखरेख में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान मड़िहान, राजगढ़, सन्तनगर और अहरौरा थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान गांव में ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराई गई, ताकि लोगों को जानकारी हो सके और अपराधियों को सख्त चेतावनी दी जा सके। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क हुई जमीन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत शैलेश सिंह की कई कीमती जमीनों को कुर्क किया है। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम राजगढ़ की करीब 33.038 हेक्टेयर जमीन, ग्राम ददरा (सक्तेशगढ़) की लगभग 0.5690 हेक्टेयर जमीन शामिल हैं। इन सभी संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। डरा धमकाकर और अवैध कामों से बनाई करोड़ों की संपत्ति शैलेश सिंह पुत्र गुलाब सिंह, निवासी ग्राम ददरा (थाना राजगढ़) जनपद का एक चिन्हित अपराधी है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने लोगों को डराकर, धमकाकर और अवैध तरीकों से करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति खड़ी कर ली थी। हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शैलेश सिंह पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जिसमें 2006 में मड़िहान थाने में हत्या के प्रयास और साजिश का मामला दर्ज है। 2022 में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करना, अपहरण और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी वर्ष मारपीट, बलवा और बंधक बनाने का एक और मामला सामने आया। वहीं 2023 में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई। आगे भी जारी रहेगी ऐसी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जिले में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनकी अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई में 6 शिकायतें:3 का तुरंत समाधान, बाकी 3 समस्याओं पर जांच और कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    आजमगढ़ में हाईवोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी से विवाह की जिद पर उठाया कदम, प्रेमी और प्रेमी के परिजनों पर गुमराह करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment