Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई में 6 शिकायतें:3 का तुरंत समाधान, बाकी 3 समस्याओं पर जांच और कार्रवाई के निर्देश

    18 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव की अध्यक्षता में हुई इस जनसुनवाई में नागरिकों की कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से तीन समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष तीन के लिए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वार्ड-54 उपवन विहार निवासी इसरार चौधरी ने अपने क्षेत्र में गैस गोदाम के पास आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत की और उन्हें पकड़वाने की मांग की। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव के निर्देश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने तुरंत डॉग कैचर टीम को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए कुत्तों का बंध्याकरण कराने के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा। इसी वार्ड से इसरार चौधरी ने साफ-सफाई न होने की भी शिकायत की थी। इस पर तत्काल क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। वहीं, वार्ड-34 पंजाबी बाग निवासी आदित्य सिंह ने नाली की सफाई की समस्या उठाई, जिस पर नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाली की सफाई कर समस्या का समाधान किया। इसके अतिरिक्त, वार्ड-06 उषा विहार, चिलकाना रोड निवासी सरिता ने कॉलोनी में नाले की सफाई की मांग की। वार्ड-14 पटेल नगर के पास रहने वाली नीलम ने एक डेरी संचालक द्वारा गोबर डालकर गंदगी फैलाने की शिकायत की। न्यू पटेल नगर निवासी सुनील कुमार ने कॉलोनी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने का अनुरोध किया। इन तीनों शिकायतों पर अपर नगरायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शहरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली संशोधन बिल 2025 का विरोध:उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    माफिया शैलेश सिंह की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क:मिर्जापुर में गैंगस्टर एक्ट समेत दर्ज है एक दर्जन से अधिक मुकदमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment