Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मांगों को लेकर बीएसए ऑफिस पहुंचे शिक्षामित्र:शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी पर कार्रवाई, प्रभारी बीएसए ने 3 दिन में फॉर्म जमा करने का आदेश दिया

    19 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में मूल विद्यालयों में शिक्षामित्रों की वापसी मामले को लेकर शिक्षामित्र संगठन के लोग सोमवार दोपहर ढाई बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां प्रभारी बीएसए को ज्ञापन सौंप कर शिक्षामित्रों की मूल विद्यालयों में वापसी की मांग की। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राजपूत की अगुवाई में संगठन के हृदेश दुबे, जयदीप दिवाकर, रामबरन राजपूत, अनिल शर्मा, बसंत शुक्ला, महेंद्र सिंह आदि लोग बीएसए दफ्तर पहुंचे। यहां प्रभारी बीएसए संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से संगठन के लोगों ने मांग की कि शिक्षामित्रों के मूल विद्यालयों में वापसी का शासना देश आने के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। जिससे शिक्षामित्रों की मूल विद्यालयों में वापसी नही हो सकी। हृदेश दुबे ने बताया कि शिक्षामित्रों के मूल विद्यालयों में वापसी और महिला शिक्षामित्रों की उनके पति की ग्राम पंचायत अथवा वार्ड के प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती का शासनादेश 3 जनवरी 2025 को जारी हो चुका था। अब तक ये प्रक्रिया अमल में नहीं लाई जा सकी। जबकि कुछ समय पहले शिक्षामित्रों के फार्म भरवा कर खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में जमा करवा लिए गए थे। शिक्षामित्रों द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रभारी बीएसए संजय कुमार ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर 3 दिनों में शिक्षामित्रों के फार्म बीएसए ऑफिस में प्रस्तुत करने का आदेश जारी कर दिया। जिससे शिक्षामित्रों में मूल विद्यालय में तैनाती की उम्मीद जाग गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता:सात मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, वाराणसी और सैफई की बड़ी जीत
    Next Article
    कांवड़ यात्रा में अश्लील डांस का वीडियो आया सामने:पूर्व प्रधान ने किया था आयोजन, महिलाएं-बच्चे भी थे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment