Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंगला आरती के साथ चैत्र नवरात्रि मेला शुरू:विंध्य धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर। आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी की मंगला आरती के साथ गुरुवार भोर में चैत्र नवरात्रि मेला विधिवत शुरू हो गया। सुबह होते ही चारों दिशाओं से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा धाम "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा। विंध्याचल एक प्रमुख सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है, जहां आदिशक्ति अपने तीन स्वरूपों—महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के रूप में विराजमान मानी जाती हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन-पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मेले के पहले दिन ही देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे और मत्था टेका। घंटों की गूंज, शंखनाद और भक्तों के जयकारों से पूरा विंध्य क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। भक्तगण पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माता का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नववर्ष के आरंभ में मां विंध्यवासिनी की आराधना विशेष फलदायी होती है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। विंध्य पर्वत और गंगा तट के संगम पर स्थित यह धाम प्राचीन काल से ही शक्ति साधना का प्रमुख केंद्र रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भक्तों ने मां की ममतामयी छवि का दर्शन कर "जय मां विंध्यवासिनी" के जयकारों के साथ अपनी श्रद्धा अर्पित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर अपराध के मामले अब हर थाने में दर्ज होंगे:पीड़ितों को मिलेगी तुरंत राहत, थानों में विशेष बेंच और प्रशिक्षण दिया जाएगा
    Next Article
    नकली देसी घी मामले में तीन दोषियों को सजा:अमरोहा में कोर्ट ने सुनाई सात-सात साल की कैद और जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment