Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार के दानापुर से पकड़ा; फिरौती के लिए मांगे थे रुपए

    10 hours ago

    1

    0

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी अपहरण आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुगलसराय पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी को बिहार के दानापुर, पटना से पकड़ा। आरोपी वर्ष 2015 में हुए पीयूष भारूका अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलीप कुमार सिंह पर अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज था। मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। फरार चल रहे दिलीप पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मामला वर्ष 2015 का है। मैनाताली निवासी पवन कुमार भारूका ने मुगलसराय थाने में सूचना दी थी कि उनका 24 वर्षीय बेटा पीयूष भारूका घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसकी स्कूटी केंद्रीय विद्यालय मानसनगर के गेट के पास चाबी लगी अवस्था में लावारिस मिली थी। इसके बाद परिजनों के मोबाइल पर पीयूष के नंबर से ही फिरौती के लिए फोन आया। फोन करने वाले ने पीयूष को सकुशल छोड़ने के बदले रुपए की मांग की थी। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। 364-ए और 506 में दर्ज हुआ था केस परिजनों की सूचना पर मुगलसराय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 43/2015 दर्ज किया गया था। इसमें धारा 364-ए और 506 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और अपहृत पीयूष भारूका को सकुशल बरामद कर लिया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना पूरी करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया था। हालांकि, आरोपी दिलीप कुमार सिंह लगातार फरार चल रहा था। दानापुर में छिपकर रह रहा था आरोपी फरार आरोपी दिलीप कुमार सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह, ग्राम बनखारा, थाना राजापाकर, जिला वैशाली, बिहार का निवासी है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने 19 अगस्त 2026 को दानापुर, पटना में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तारी गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार, उपनिरीक्षक बांकेलाल, कांस्टेबल अभिषेक दूबे और कांस्टेबल राकेश यादव शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हनुमान चालीसा जागरण समिति ने निकाली प्रभात फेरी:22 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, वास्तु खंड में निकली प्रभात फेरी में भक्तों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    बुलंदशहर में गोस्वामी तुलसीदास का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया:श्रीरामचरितमानस प्रचार समिति के आयोजन में बच्चों को मानस पाठ और आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment