Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में गोस्वामी तुलसीदास का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया:श्रीरामचरितमानस प्रचार समिति के आयोजन में बच्चों को मानस पाठ और आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी

    10 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में गोस्वामी तुलसीदास का विराट एवं भव्य जन्मोत्सव श्री रामचरितमानस पाठ करने वाली श्री रामचरितमानस प्रचार समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील गुप्ता थे। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा और मुख्य वक्ता डॉ. गौरव वार्ष्णेय, संयुक्त निदेशक वन सांख्यिकी उत्तर प्रदेश रहे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में अभय गर्ग, मुनेश शर्मा, सीपी सिंह खटीक, विवेक डौजी, विनीत बंसल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह सेंगर, सीमांत दुबे, प्रशांत दुबे, मनोज गोल्डी, गोविंद अग्रवाल, अतुल भारद्वाज, मनोज गर्ग, दीपक शर्मा, प्रवीन शर्मा, भरत सिंह तोमर, डॉ. मुकेश गुप्ता, दिलीप भारद्वाज, संजू शर्मा, पीयूष गोयल, भूपेंद्र सिंह लोधी, व्यासी सिंह, पवन अग्रवाल, दिनेश शिवा, देवराज सिंह जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव जयप्रकाश सिंह ने किया। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने उपस्थित बच्चों को श्रीरामचरितमानस का पाठ करने और उसके चरित्र को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने ओजस्वी वक्तव्य में जननी और जन्मभूमि को सर्वोपरि बताते हुए गर्व का अनुभव किया। इस अवसर पर उनकी पूज्य माता श्रीमती राम माया जी भी उपस्थित रहीं। समिति के संरक्षक राजेंद्र गौड़ और सदस्य उत्कर्ष शर्मा ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर अपने विचार साझा किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार के दानापुर से पकड़ा; फिरौती के लिए मांगे थे रुपए
    Next Article
    रिटायर्ड शिक्षक को 8 दिन हाउस अरेस्ट किया:7 लाख ठगे, NIA अफसर बनकर 18 लाख के एडवांस चेक भरवाए, 15 अगस्त ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment