Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माघ मेला के बाद रेलवे ने सामान्य संचालन शुरू किया:47 दिनों के अस्थायी शिफ्ट के बाद प्रयागराज जंक्शन पर वापस लौटेंगी ट्रेनें

    9 hours ago

    1

    0

    माघ मेले के समापन के बाद रेलवे ने सामान्य संचालन बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रयागराज जंक्शन पर दबाव कम करने के लिए 2 जनवरी से सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित हो रही प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 18 फरवरी से अपने मूल स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर वापस लौट रही हैं। लगभग 47 दिनों के अस्थायी शिफ्ट के बाद ये ट्रेनें यात्रियों को जंक्शन पर सुविधा देंगी। माघ मेले के दौरान जंक्शन पर जगह बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन को प्राथमिकता दी गई थी। अब स्थिति सामान्य होने पर राजधानी समेत सात जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी बहाल हो जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 12505/12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12323/12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट, 12423/12424 राजधानी एक्सप्रेस, 12301/12302 हावड़ा-अमृतसर राजधानी, 12305/12306 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, 12309/12310 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी तथा 12487/12488 सीमांचल एक्सप्रेस शामिल हैं। प्रयागराज मंडल के सार्वजनिक संबंध अधिकारी (पीआरओ) अमित कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी से प्रयागराज एक्सप्रेस और लालगढ़ एक्सप्रेस जंक्शन पर शिफ्ट हो जाएंगी। साथ ही सात जोड़ी अन्य ट्रेनों का ठहराव भी पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को जंक्शन पर अधिक विकल्प मिलेंगे और मेला अवधि की भीड़भाड़ से निजात मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से समय-सारिणी की जांच करने और पूर्व आरक्षण कराने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क से निकली 10 फीट ऊंची पानी की धार, VIDEO:शाहजहांपुर में सीवर लाइन का पाइप फटने की आशंका, आए दिन लीक हो रहे पाइप
    Next Article
    वीबी-जी राम जी के खिलाफ मनरेगा बचाओ यात्रा पहुंची बनारस:आज वाराणसी कचहरी पर होगी समाप्त, अंबेडकर प्रतिमा पर युवा उपवास करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment