Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क से निकली 10 फीट ऊंची पानी की धार, VIDEO:शाहजहांपुर में सीवर लाइन का पाइप फटने की आशंका, आए दिन लीक हो रहे पाइप

    7 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में सोमवार शाम चौक कोतवाली क्षेत्र के चौक इलाके में सड़क से अचानक पानी की तेज धार निकलने लगी। यह धार करीब 10 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना सीवर लाइन फटने के कारण हुई है। पानी का दबाव इतना अधिक था कि धार निकलते ही तेज आवाज हुई। इस घटना का एक पांच सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पानी की बौछार को इतनी ऊंचाई तक जाते हुए देखा जा सकता है। जल निगम के अधिशासी अभियंता (XEN) ने इस घटना की जानकारी न होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि ऐसा तब होता है जब पानी अत्यधिक दबाव के साथ आता है और पाइप फट जाता है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है। दरअसल, शहर में सड़कों के निर्माण के बाद सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। कार्य पूरा होने के बाद खोदी गई सड़कों की मरम्मत भी कराई गई, लेकिन इसके बावजूद लगातार सड़कों पर गड्ढे होते रहे हैं। पीडब्ल्यूडी हर बार इन गड्ढों का कारण सीवर लाइन के कार्यों को बताता रहा है। वर्तमान में भी शहर की कई सड़कों पर गड्ढे मौजूद हैं। होली के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी ने होली से पहले इन सभी गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 1 अप्रैल से खुलने की उम्मीद:उन्नाव में 45 मिनट में सफर पूरा कर सकेंगे वाहन सवार
    Next Article
    माघ मेला के बाद रेलवे ने सामान्य संचालन शुरू किया:47 दिनों के अस्थायी शिफ्ट के बाद प्रयागराज जंक्शन पर वापस लौटेंगी ट्रेनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment