Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सड़क पार करते बुजुर्ग की हादसे में मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने लखीमपुर-सीतापुर राजमार्ग जाम किया, पुलिस ने खुलवाया

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर जिले के हरगाँव थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। लखीमपुर-सीतापुर राजमार्ग पर ग्राम बेनीराजा दशरथपुर के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 30-40 मिनट बाद जाम खुलवाया। मृतक की पहचान बेनीराजा दशरथपुर निवासी रामलखन पुत्र पुत्तू (60) के रूप में हुई है। सोमवार शाम लगभग 6:15 बजे रामलखन सड़क पार कर रहे थे, तभी लखीमपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामलखन वाहन के बोनट पर फंसकर लगभग 50 मीटर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने सड़क पर लकड़ियों के बड़े-बड़े बोटे डालकर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने वाहनों पर पथराव भी किया, जबकि महिलाओं ने लाठियों और गन्नों से बसों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर लगभग 30-40 मिनट बाद जाम खुलवाया। इस दौरान राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली बिल संशोधन पर गोरखपुर में विरोध:कर्मचारियों ने वर्किंग ग्रुप में प्रतिनिधित्व मांगा, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    माघ मेला में यूपीएसआरटीसी की सफलता:2.31 लाख यात्रियों ने किया सफर, 1214 बसें रोजाना सड़कों पर दौड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment