Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा अस्पताल में मीडियाकर्मी बनकर महिला से 10 हजार ठगे:पारिवारिक विवाद सुलझाने के नाम पर हुई टप्पेबाजी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा जिला अस्पताल में एक महिला से 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर पारिवारिक विवाद सुलझाने के बहाने महिला की सास से यह रकम ठग ली और फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना महोबा के जिला अस्पताल परिसर में हुई। खन्ना थाना क्षेत्र के तमौरा गांव निवासी रामकिशोर का अपनी पत्नी मनोरमा से विवाद हो गया था। मारपीट में घायल मनोरमा पिछले पांच दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनके इलाज के दौरान मनोरमा के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। विवाद तब बढ़ गया जब जनपद बांदा निवासी मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष को जेल भेजने की धमकी दी। इसी बहस और तनाव के बीच एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। उसने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ था और खुद को मीडियाकर्मी बताया। युवक ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का झांसा दिया। ठग ने मनोरमा की सास राजकुमारी को अपने झांसे में लिया। उसने दावा किया कि वह मायके पक्ष के सभी लोगों को जानता है और 10 हजार रुपये के खर्च में मामला निपटा देगा। राजकुमारी ने उस पर भरोसा कर पैसे दे दिए, जिसके बाद आरोपी तुरंत मौके से चला गया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर है। महिला के दामाद चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने अपनी सास को पैसे देने से मना किया था, लेकिन ठग ने मानसिक दबाव का फायदा उठाकर उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। परिजनों ने अस्पताल के गार्डों पर ड्यूटी के दौरान सोने का भी आरोप लगाया है। ठग की यह पूरी करतूत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल प्रशासन और उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 'ऑपरेशन ऑल आउट' अभियान:115 वाहन सीज, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
    Next Article
    स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन:फिरोजाबाद के संत नगर में पुलिस ने शांत कराया मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment